ऑटो न्यूज

Top Mileage Cars : 1 लीटर में सबसे ज्यादा माइलेज देंगी ये 5 कार, कीमत भी बेहद कम

Top Mileage Cars : आजकल पेट्रोल व डीजल के रेट लोगों की कमर तोड़ रहे हैं। इसलिए लोग टॉप माइलेज (Highest Mileage Cars in India) वाली कारों की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी अपने लिए किफायती और हाई माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं तो ये 5 कारें 1 लीटर तेल में सबसे ज्यादा माइलेज देंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में-

HBN News Tv – (Top Mileage Cars)। अधिक माइलेज वाली कार खरीदना लोगों की प्राथमिकता होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट्रोल डीजल की बचत (fuel saving cars) पर उन्हें काफी रुपयों का फायदा होता है। आप भी ऐसी ही हाई माइलेज वाली कार लेना चाहते हैं तो ये 5 कारें टॉप माइलेज (top 5 mileage cars) देने वाली कारों में शामिल हैं। इनके फीचर्स भी शानदार हैं, लुक और डिजाइन के मामले में भी ये कारें दूसरी कारों को कड़ी टक्कर देती हैं।

 

इतने किलोमीटर की मिलेगी माइलेज-

1 लीटर पेट्रोल या डीजल में आमतौर पर 20-22 किलोमीटर तक ही अधिकतर कारें माइलेज (high mileage cars) देती हैं। यहां आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक लीटर पेट्रोल में 27 KM तक का सफर आसानी से तय करती हैं। एक बार टंकी फुल करवाने के बाद फिर आपको सैकड़ों किलोमीटर तक सोचने की जरूरत नहीं है।

 

इस बात की जानकारी होना जरूरी-

मोस्ट फ्यूल एफिशियंट कार (cheapest cars in india) और कीमत भी किफायती हो तो ऐसी कार फैमिली के लिए भी बेस्ट कार कही जा सकती है। सबसे पहले तो यह जान लें कि किसी भी कार को बिक्री से पहले होलोग्राम प्रोसेस से गुजरना पड़ता है,

जिससे उसके माइलेज (top mileage cars) का पता चलता है। इसे ARAI-रेटेड फ्यूल एफिशिएंसी कहा जाता है। कंपनियां आजकल कार के प्रोमोशन में इसी माइलेज (best mileage cars) का जिक्र करती हैं। इस लिस्ट में ये 5 कारें सबसे पहले गिनी जाती हैं।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

 

1. मारुति ग्रैंड विटारा –

हाई माइलेज कार की सूची में सबसे पहले मारुति की ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara mileage) का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी भी दावा करती है कि यह कार 27.97 किलोमीटर की माइलेज प्रति लीटर पेट्रोल में देती है।

 

इसी तरह से टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder mileage) भी 1 लीटर तेल में इतनी ही माइलेज देती है। हाइब्रिड वर्जन में देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी कारों में इन कारों को शामिल किया जाता है। इन गाड़ियों में 116 हॉर्सपावर का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर है, जो इन एसयूवी गाड़ियों को दमदार बनाता है।

 

2. होंडा सिटी e:HEV –

 

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

इन कारों के बाद 1 लीटर पेट्रोल में होंडा सिटी हाइब्रिड कार (honda city e:HEV mileage) भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली सेडान कार है, जो 27.26 किलोमीटर की माइलेज देती है। 126 हॉर्सपावर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर वाली यह कार देश की एकमात्र हाइब्रिड कार है, जो 20 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स पेट्रोल में भी चल सकती है।

 

3. मारुति सिलेरियो –

मारुति कंपनी की सिलेरियो (Maruti Celerio mileage) कार की हैचबैक कारों में अपनी अलग ही पहचान है। यह कार 26 किलोमीटर तक की माइलेज देती है। 69 हॉर्सपावर वाली यह कार 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन में दी गई है। सिलेरियो (Maruti Celerio price) के एंट्री लेवल LXi MT मॉडल की बात करें तो यह कार 25.24 किलोमीटर तक प्रति लीटर में चलती है। लाइट वेट में होने के कारण यह कार अधिक माइलेज देने वाली कारों में शामिल है।

 

4. मारुति स्विफ्ट –

 

अधिक माइलेज देने वाली कारों में मारुति की कारें (maruti high mileage cars) ही ज्यादातर शामिल हैं। मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) प्रति लीटर पेट्रोल में 25.75 किलोमीटर की माइलेज देती है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाली यह कार डिजायर के मुकाबले वजन में हल्की कार है। ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह कार मैन्युअल गियरबॉक्स में भी आती है जो 24.8 किलोमीटर की माइलेज (top mileage wali car) प्रति लीटर पेट्रोल में देती है।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

 

5. मारुति डिजायर –

 

मारुति डिजायर (Maruti Dzire car mileage) कार प्रति लीटर पेट्रोल में 25.71 किलोमीटर की माइलेज देती है। 1.2-लीटर Z सीरीज पेट्रोल इंजन में यह कार 82 हॉर्सपावर और 112Nm टॉर्क के साथ जबरदस्त पावर देती है। 5 स्पीड ऑटो गियरबॉक्स के साथ यह कार मैन्युअल गियरबॉक्स में 24.79 किलोमीटर की माइलेज प्रति लीटर में देती है। इस कार के फीचर्स (maruti Dzire features) भी शानदार हैं।

First published on: August 28, 2025 04:57 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading