Tata Motors की यह गाड़ी एक झटके में हुई करीब ₹200000 सस्ती, यह रह गई कीमत
Tata Motors ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी पॉपुलर कार की कीमत में करीबन 2 लाख रुपये की भारी कटौती कर दी है। अब यह गाड़ी पहले से काफी किफायती हो गई है, जिससे बजट सेगमेंट के खरीदारों के लिए यह बेहतर विकल्प बन गई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं इसकी नई कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से-
HBN News TV (Tata Motors)। टाटा मोटर्स देश में सबसे बड़े इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो वाली कंपनी है। इस पोर्टफोलियो में Nexon EV, Punch EV, Tiago EV, Tigor EV, और Curvv EV शामिल हैं। कंपनी इन इलेक्ट्रिक कारों पर नवंबर में शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। Curvv EV पर सबसे ज्यादा 1.90 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है, जिसका मुकाबला Mahindra की BE 6 और XE 9 से है।
कंपनी की कर्व EV 45 kWh बैटरी पैक के साथ 502 Km और 55 kWh पैक के साथ 585 Km की रेंज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.49 लाख है। कंपनी MY2024 और MY2025 मॉडल के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील-
टाटा कर्व EV का एक्सटीरियर-
टाटा कर्व EV का आकर्षक एक्सटीरियर स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs वाले अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया के साथ आता है। इसमें कनेक्टेड टेल लैंप हैं जिनमें वेलकम और गुडबाय एनिमेशन भी मिलता है। स्पोर्टी अपील के लिए, इसमें क्लोज्ड ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और पियानो ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। यह डिज़ाइन एयरोडायनामिक रूप से भी अनुकूलित है।
कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।
टाटा कर्व EV का इंटीरियर-
कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।
सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।
टाटा कर्व EV के सेफ्टी फीचर्स-
टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट (safety list) भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।
अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं। टाटा कर्व EV में सेफ्टी के लिए एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम (exhaust sound system) दिया है, जो कार के 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने तक पैदल चलने वालों को अलर्ट करता है। यह सुविधा पैदल चलने वालों को आने वाले वाहन के बारे में जागरूक करके लोगों की मदद करती है।
First published on: November 08, 2025 11:44 AM