Tata की इस ईवी पर मिल रहा 1.50 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, दमदार फीचर्स से है लेस
Tata EV : बढ़ते पेट्रोल के दामों के चलते टाटा कंपनी की ओर से कई ईवी भारतीय बाजारों में पेश की गई है। अब ग्राहकों को टाटा की एक बेस्ट और किफायती ईवी पर लगभग 1।50 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई एसयूवी (Tata EV SUV Discount offer )लेने का सेाच रहे हैं तो अभी आपके पास टाटा की इस एसयूवी को खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
HBN News TV (Tata EV) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स कंपनी का अलग ही रूतबा देखने को मिलता है। टाटा कंपनी की ओर से देशभर में अलग अलग सेगमेंट में कई कारें लॉन्च की जाती है।
टाटा कंपनी की कारें युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप भी हाल फिलहाल में टाटा की ईवी खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके पास लिए एक ईवी (Tata EV Discount) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
टाटा की किस ईवी पर मिल रहा डिस्काउंट
दरअसल, सबसे पहले तो आप यह जान लें कि इस महीने टाटा की ओर से अपनी सबसे सस्ती और किफायती ईवी टाटा टियागो (Tata Tiago EV) पर बेस्ट डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। आप अभी यह एसयूवी खरीदकर लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। बता दें कि टाटा टियागो ईवी पर अभी 1.65 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
टाटा टियागो ईवी पर 1.65 लाख रुपये तक के इन डिस्काउंट ऑफर (tata tiago ev discount offer) में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज ऑफर और लॉयल्टी स्कीम को शामिल किया गया है।
टाटा टियागो ईवी के प्राइस
बात करें कीमत की तो टाटा टियागो ईवी की शुरुआती कीमत (Tata Tiago EV Price) 7.99 लाख रुपये के आस-पास है। वैसे तो इस ईवी की ऑन रोड कीमत 8.60 लाख रुपये के आस-पास है। और बात करें टॉप वेरिएंट की तो टाटा टियागो ईवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 11.14 लाख रुपये के आस-पास है। इस हिसाब से टाटा टियागो की वेरिएंट की ऑन रोड कीमत 11.97 लाख रुपये है।
टाटा टियागो ईवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV Features) दो बैटरी ऑप्शन में मौजुद है। इन बैटरी ऑप्शन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी ऑप्शन मिलता है। इसके 19.2 kWh बैटरी में 223 किमी की रेंज मिल जाती है। वहीं 24 kWh बैटरी में 293 किमी की रेंज वाहनचालको को मिलती है। टाटा टियागो ईवी 5.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड ऑफर की जाती है।
इसके साथ ही टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) में कई एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इन फीचर्स में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है और ऑटो LED हेडलाइट्स, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील सेमी-और फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।
First published on: December 08, 2025 06:26 PM