Maruti की इस कार का कई देशों में है दबदबा, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
Maruti Suzuki : मारूति सुजुकी देश की बड़ी कार निर्माण कंपनी है। इसकी कई गाड़ियों का दबदबा कई देशों में है। मारूति सुजुकी की गाड़ियां लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। दरअसल, मारूति की गाड़ियां 170 से ज्यादा देशों और रीजन में बेची जाती हैं। आज आपको सड़कों पर हर दूसरी से तीसरी गाड़ी मारूति की नजर आ जाएगी।
HBN News Tv – (Maruti Suzuki)। मारुति सुजुकी की गाड़ियों का दुनिया भर में रुतबा है कंपनी ने कई धाकड़ गाडियां लॉन्च की है। इन गाड़ियों की लग्जरी फीचर्स और कीफायती कीमत लोगों को आकर्षित करती है। मारुति सुजुकी 170 से ज्यादा देशों में अपनी गाड़ियों को बेचती है। इस समय मारुति की एक गाड़ी दुनिया भर में छाई हुई है। इस गाड़ी की ग्लोबल मार्केट में एक करोड़ से ज्यादा यूनिट बची गई है।
इस कार ने दुनिया भर में मचा दिया तहलका –
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के पोर्टफोलियो की पॉपुलर कर स्विफ्ट ने नया माइलस्टोन बना दिया है। इस कर की ग्लोबल मार्केट में एक करोड़ से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी है। कंपनी ने यह आंकड़ा 2004 में जापान में अपनी शुरुआत के 20 साल और 8 महीने बाद हासिल किया है। भारतीय कार बाजार में इस शिफ्ट की 60 लाख यूनिट बिकी है। बता दें कि यह कार ग्लोबल सेल का 60 प्रतिशत है। मारुति स्विफ्ट का भारतीय बाजार में साल 2005 में सफर शुरू हुआ था।
स्विफ्ट कार (Maruti Swift) को दुनिया भर में खरीदा जा रहा है। इस गाड़ी की सफलता यह दिखाती है कि मारुति सुजुकी की प्रोडक्शन प्लैनिंग कितनी ज्यादा बेहतर है। इस हैचबैक का प्रोडक्शन हंगरी, पाकिस्तान, चीन, जापान और यहां तक की घाना सहित कई देशों में किया गया है।
इन देशों में बेची जाती है मारूति की कार –
इस नेटवर्क ने कंपनी को क्षेत्रीय बाजारों में ज्यादा प्रभावी ढंग से सर्विस प्रदान करने, लागत कंट्रोल में रखने और स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया। यह कार अब 170 से अधिक देशों और रीजन में बेची जाती है, जो इसकी अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है। भारत बिक्री में अग्रणी है, जबकि यूरोप में 14 प्रतिशत, जापान में 8 प्रतिशत और शेष 18 प्रतिशत अन्य देशों में फैला हुआ है।
स्विफ्ट के फीचर्स –
मारूति स्विफट (Maruti Swift Features) में नया Z सीरीज इंजन लगाया गया है जो इसे तगड़ी पॉवर देता है। यह इंजन पुरानी स्विफ्ट की तुलना में अधिक माइलेज देता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज (Maruti Swift Mileage) का दावा करती है।
स्विफ्ट में मिलेंगे ये लग्जरी फीचर्स –
मारुति स्विफ्ट (maruti swift new features) में AC वेंट्स मिलेगा
वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे
रियर व्यू कैमरा मिलेगा, कार आसानी से होगी पार्क
9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगी
डैशबोर्ड का नया डिजाइन मिलता है।
स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है।
सेंटर कंसोल का बदल गया डिजाइन
बलेनो और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल मिलेंगी
न्यू स्विफ्ट में मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स –
हिल होल्ड कंट्रोल, ESP
नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे।
क्रूज कंट्रोल (cruise control)
सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD)
ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
इसमें नया LED फॉग लैंप भी मिलता है।
First published on: September 05, 2025 11:57 AM