Maruti की इस कार ने बिक्री में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, कीमत 6 लाख से भी कम
Maruti Top Selling Car : मारुति कंपनी की कई कारों का मार्केट में शुरू से ही दबदबा है। इस कंपनी की एक कार को तो लोग हाथों हाथ खरीदना पसंद करते हैं। इस कार (best selling car) ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। खास बात तो यह है कि इस कार की कीमत 6 लाख से भी कम है। आइये जानते हैं इस कार की बिक्री की डिटेल इस खबर में-
HBN News Tv – (Maruti Suzuki Car)। कार मार्केट में मारुति सुजुकी ने कई ऐसी कार (maruti best selling car) पेश की हैं, जो लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। एक कार को लेने के लिए लिए तो लोगों की लाइनें लगी रहती हैं। इस कार ने बिक्री (top hatchback selling car) के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धड़ाधड़ इस कार की बिक्री हो रही है। 6 लाख से भी कम कीमत वाली यह कार आम आदमी के बजट में समाने वाली बेहद किफायती कारों में से एक है।
वैगनआर कार की हुई इतनी बिक्री-
मारुति कंपनी की हैचबैक सेगमेंट में वैगनआर कार () ने एक माह की बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) टॉप सेलिंग में रही है। जुलाई माह में हैचबैक सेगमेंट के बिक्री के आंकड़ों के अनुसार मारुति सुजुकी की वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) कार को 14 हजार 710 लोगों ने खरीदा है। हालांकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 16 हजार 191 कार बिक्री का था।
बलेनो की बिक्री बढ़ी –
सभी कार निर्माता कंपनियों की हैचबैक कारों (best hatchback car) की बिक्री में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार रही। मारुति स्विफ्ट की बिक्री जुलाई माह में पिछले साल की अपेक्षा 16 पर्सेंट की गिरावट भी रही है। इसके बावजूद 14 हजार 190 कारें बिकी हैं।
बलेनो (baleno car selling figure) तीसरे नंबर पर रही है, इस कार की सेलिंग पिछली जुलाई की तुलना में 34 पर्सेंट बढ़ी है और इस साल जुलाई में 12 हजार 503 कारें बिकीं। मारुति सुजुकी ऑल्टो (maruti suzuki alto) 20 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ चौथे नंबर पर रही। इस कार को 5 हजार 910 नए ग्राहक मिले।
टाटा की अल्ट्रोज का क्रेज बरकरार-
हैचबैक कारों की बिक्री में पांचवें नंबर पर टाटा कंपनी की टियागो कार (tata Tiago) ने बाजी मारी है। इस कार को जुलाई 2025 में 5 हजार 575 नए ग्राहकों ने खरीदा है। पिछले साल की तुलना में इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
छठे नंबर पर टोयोटा ग्लैंजा (toyota glanza) जो 4 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ 5 हजार 19 ग्राहक पाने में सफल रही। सातवें नंबर पर टाटा अल्ट्रोज (tata altroz) रही है, यह कुछ साल पहले ही मार्केट में आई है, जो इस बार 13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 3 हजार 905 ग्राहकों को पसंद आई और इस कार को खरीदा।
सबसे कम ग्राहक मिले इस कार को-
बिक्री की लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई की ग्रैंड i10 NIOS रही। ग्रैंड i10 NIOS की बिक्री पिछली जुलाई की तुलना में 28 प्रतिशत गिर गई है। इस कार को 3 हजार 560 ग्राहकों ने ही खरीदा है। हुंडई i20 नौवें पायदान पर रही है। इसमें 32 फिसदी की सालाना गिरावट आई है, जिसे 3 हजार 396 लोगों ने खरीदा है। अंतिम पायदान पर यानी 10वें नंबर पर मारुति सुजुकी की इग्निस (maruti suzuki ignis) रही है। इसमें 11 प्रतिशत की गिरावट रही व 1 हजार 977 कार ही बिकी हैं।
वैगनआर इसलिए बनी पहली पसंद-
मारुति कंपनी की ओर से दावा किया गया है मारुति वैगनआर कार (wagonR car) 1 लीटर पेट्रोल में 25 किलोमीटर और 1 किलो सीएनजी में 34 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसी कारण यह कार बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है।
हैचबैक कारों के सेगमेंट में मारुति सुजुकी की बेस्ट-सेलिंग कार वैगनआर (wagonR car price) की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 7.47 लाख रुपये तक है। यह कम रेट में उपलब्ध होने के कारण किफायती कारों में शामिल है।
First published on: August 18, 2025 03:38 PM