ऑटो न्यूज

2026 में लॉन्च होंगे ये 4 नई EVs, मिलेगा नया डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स

Best EV Updates : देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेना चाहते हैं तो बता दें कि 2026 में भारतीय बाजार में 4 नई EVs लॉन्च की जाएगी। इन नए एसयूवी (New EV Launch In 2026) में नया डिजाइन देखने को मिलेगा और फीचर्स भी काफी मॉडर्न होंगे। आइए खबर में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

HBN News TV-(Best EV) अब इन दिनों इलेक्ट्रिक SUVs लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं, जिसके चलते भारतीय बाजारों में नई-नई ईवी लॉन्च की जा रही है। अब बड़ी खबर यह आ रही है कि आने वाले साल 2026 में कई मशहुर कंपनी अपनी नई और दमदार इलेक्ट्रिक SUVs भारतीय बाजारों में लॉन्च (Best EV) करने वाली है। आइए खबर मे जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन सी गाड़ी लॉन्च की जाने वाली है।

Toyota की ये एसयूवी होगी लॉन्च

Toyota 2026 में कंपनी की ओर से SUV Urban Cruiser BEV लॉन्च की जाने वाली है। यह बजट फूल कार (Toyota Cars Updates) होने वाली है। जो ग्राहक किफायती कीमत में भरोसेमंद EV चाहते हैं, उनके लिए ये कार बेस्ट होने वाली है। टाटा की इस नई कार की लॉन्चिंग से इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और आने वाली Hyundai Venue EV से होने वाला है। हालांकि अभी इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Tata Sierra EV भी होगी लॉन्च

इसके अलावा Tata Motors की ओर से Sierra को एक नए इलेक्ट्रिक वर्जन (Tata Sierra Electric Version) में लॉन्च की जाने की तैयारी चल रही है। Tata Sierra EV को 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजारों में पेश किया जा सकता है। टाटा की इस SUV में यूनिक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस एसयूवी में Tata Curvv EV और Harrier EV जैसे बड़े बैटरी पैक मिल सकता है, जिससे इसकी रेंज बेस्ट हो सकती है। नया केबिन डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे बेस्ट इलेक्ट्रिक SUV बना देती है।

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

महिन्द्रा कंपनी की ओर से Mahindra XUV 3XO EV को कम बजट में लॉन्च (Mahindra XUV 3XO EV launch) किया जाने वाला हैं। इस एसयूवी में दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं, जिनमें से बड़ा बैटरी पैक 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकता है। इस एसयूवी का नया डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और अच्छा स्पेस इसे बेस्ट कार बना देती है।

Mahindra की ये कार होगी लॉन्च

इसके साथ ही Mahindra BE Rall-E भी एक बजटफूल और बेस्ट इलेक्ट्रिक SUV (Mahindra BE Rall-E Features) होगी। इस एसयूवी को ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ड्राइव के लिए बनाया गया है। यह एसयूवी INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इस एसयूवी में मजबूत स्पेंशन व खास डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इस एसयूवी का केबिन प्रीमियम और मॉडर्न बनाया जाएगा।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: December 17, 2025 11:03 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading