ऑटो न्यूज

इस SUV की सेल में आई बड़ी गिरावट, जानिये वजह

SUV : टाटा मोटर्स की न्यू जेनरेशन कारों में से एक, टाटा कर्व (Tata Curvv), लॉन्च से पहले काफी चर्चा में रही थी। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि टाटा कर्व (Curvv) की बिक्री नवंबर 2025 में बड़े झटके से गुजरी। इस SUV की मांग में तेजी से गिरावट आई और सालाना तुलना में सेल 79% तक कम हो गई। जिसके चलते नवंबर में बिक्री घटकर मुश्किल से 1,094 यूनिट रह गई-

HBN News TV – टाटा मोटर्स की न्यू जेनरेशन कारों में से एक, टाटा कर्व (Tata Curvv), लॉन्च से पहले काफी चर्चा में रही थी। लेकिन अब बिक्री के मोर्चे पर यह चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। नवंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, इस SUV-कूपे स्टाइल कार की डिमांड में तेज गिरावट (demand drop) देखी गई है और यह कंपनी के लिए चेतावनी भरा संकेत बनता जा रहा है। YoY सेल में इस एसयूवी ने 79% की गिरावट दर्ज की है। आइए इस SUV की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टाटा कर्व की बिक्री में 79% की गिरावट-

मॉडल – नवंबर 2025 – नवंबर 2024 – YoY ग्रोथ

नेक्सन – 22,434 – 15,329 – 46%

पंच – 18,753 – 15,435 – 21%

टियागो – 5,988 – 5,319 – 13%

अल्ट्रोज – 3,013 – 2,083 – 45%

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

टिगोर – 488 – 859 – 43%

कर्व – 1,094 – 5,101 -79%

हैरियर – 3,771 -1,374 – 174%

सफारी – 1,895 – 1,563 – 21%

ऊपर दी गई टेबल से ये स्पष्ट होता है कि नवंबर 2024 में टाटा कर्व (Tata Curvv) ने 5,101 यूनिट्स बेचकर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन नवंबर 2025 में इसकी बिक्री घटकर केवल 1,094 यूनिट्स रह गई, जो 79% की सीधी गिरावट दर्शाता है। यह किसी भी लोकप्रिय कार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

 बिक्री में भी गिरावट जारी –

टाटा कर्व की बिक्री (Tata Curve sales) में न केवल सालाना तुलना में गिरावट आई है, बल्कि महीने-दर-महीने के आंकड़े भी चिंताजनक हैं। अक्टूबर 2025 के मुकाबले नवंबर 2025 में बिक्री और कम रही, जो इस बात का संकेत देता है कि इस SUV की डिमांड लगातार घट रही है।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

गिरावट के पीछे का कारण-

ग्राउंड रिपोर्ट और मार्केट ट्रेंड्स (market trends) के अनुसार, कर्व (Curvv) की बिक्री में गिरावट के संभावित कारण ये हो सकते हैं-

बढ़ती प्रतिस्पर्धा – 

टाटा कर्व (Curvv) के सेगमेंट में अब कई विकल्प उपलब्ध हैं। इस सेगमेंट में नई हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), टाटा नेक्सन (Tata Nexon), किआ सेल्टोस (Kia Seltos), मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) और टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) जैसी SUVs शामिल हैं। ये सभी मॉडल लगातार अपडेट के साथ बाजार में बने हुए हैं।

फीचर्स-प्राइस के बीच गैप-

कुछ ग्राहकों के अनुसार कर्व (Curvv) की कीमत उसके फीचर्स और उपयोगिता के हिसाब से थोड़ी ऊंची मानी जा रही है।

 

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

स्टाइल तो है, लेकिन डिमांड नहीं-

कर्व (Curvv) का कूपे-SUV डिजाइन सभी ग्राहकों की पसंद नहीं बन पाया है। बड़ी संख्या में खरीदार अभी भी पारंपरिक SUV डिजाइन को ही प्राथमिकता देते हैं।

इन गाड़ियों ने खींचा ध्यान-

टाटा (Tata) की दो बड़ी बेस्टसेलर SUVs नेक्सन (Nexon) और पंच (Punch) ने अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इनकी जबरदस्त सफलता ने कर्व (Curvv) की बिक्री को ओवरशैडो कर दिया।

First published on: December 12, 2025 12:45 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading