ऑटो न्यूज

Tata Sierra Price : टाटा सिएरा की यह होगी कीमत, अलग अलग क्लर में होगी लॉन्च, यह होंगे फीचर्स

Tata Sierra Price : टाटा सिएरा जल्द ही नए लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतरने वाली है। बता दें कि कंपनी इस एसयूवी को कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स और दमदार इंजन (Tata Sierra engine) सेटअप के साथ लॉन्च करेगी। शुरुआती कीमत लगभग इतने रुपये रहने की उम्मीद है, जिससे यह अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगी और जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें।

HBN News TV – (Tata Sierra Price)। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) 25 नवंबर को अपनी मशहूर मिड-साइज एसयूवी सिएरा का नया मॉडल पेश करने जा रहा है। 90 के दशक में भारतीय बाजार में खास पहचान बनाने वाली इस SUV की वापसी का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। नई सिएरा को आधुनिक बॉक्सी डिज़ाइन (new Sierra gets a modern boxy design) दिया गया है, जो देखने में रेंज रोवर डिफेंडर (Range Rover Defender) की झलक देती है।

 

कंपनी का दावा है कि यह मॉडल अपने सेगमेंट में बेहतरीन कम्फर्ट, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स (Advance feature) के साथ कड़ा मुकाबला पेश करेगा। अनुमान है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Tata Sierra ex-showroom price) लगभग 12 लाख रुपये रखी जा सकती है।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

 

कितनी हो सकती है Tata Sierra की कीमत-

ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के मुताबिक टाटा की नई सिएरा (New Tata Sierra 2025) की कीमतों में काफी विविधता देखने को मिल सकती है। बेस मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस करीब 12 लाख रुपये होने की उम्मीद है, वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 22 लाख रुपये तक जा सकती है। कारवाले की रिपोर्ट बताती है कि यह एसयूवी छह कलर (Tata Sierra colours) ऑप्शन्स -अंडमान एडवेंचर, बंगाल रोग, कुर्ग क्लाउड्स, मुन्नार मिस्ट, मिंटल ग्रे और प्रिस्टीन वाइट – में लॉन्च होगी, जिससे खरीदारों को बेहतरीन विकल्प मिलेंगे।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

इन फीचर्स से लैस होगी नई जमाने की सिएरा-

नई टाटा सिएरा (New Tata Sierra) को अत्याधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है, जो इसे अपने सेगमेंट (Tata Sierra interior) में सबसे अलग बनाते हैं। इसमें आगे और पीछे कनेक्टेड DRLs, LED हेडलाइट्स, फॉग लैंप्स, ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और पावर्ड टेलगेट जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

सिएरा में 19-इंच तक के व्हील ऑप्शन (Tata Sierra engine) दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में बेहद दुर्लभ हैं। अंदर की तरफ 3-स्क्रीन सेटअप है-एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन-साथ ही डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: November 20, 2025 11:35 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading