Tata Sierra दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, जान ले आपके शहर में क्या है कीमत
Tata Sierra - टाटा मोटर्स ने नई Tata Sierra को दमदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि यह SUV रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक लुक और एडवांस्ड इंटीरियर (advanced interior) के साथ बाजार में उतरी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत इतने रुपये रखी है, जबकि ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से अलग-अलग है... ऐसे में आप नीचे इस खबर में जान लें कि आपके शहर में कीमत क्या हैं-
HBN News TV (Tata Sierra) टाटा मोटर्स ने हाल ही में नई टाटा सिएरा को लॉन्च ( ) किया है, जो अपने रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, नए इंटीरियर और दमदार फीचर्स के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये तय की है, जबकि ऑन-रोड कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग होती है।
कई लोग कार ख़रीदते समय सिर्फ़ एक्स-शोरूम प्राइस देखते हैं, लेकिन असल ख़र्च ऑन-रोड क़ीमत से तय होता है। अब इस खबर में हम दिल्ली और मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों में सिएरा का ऑन-रोड प्राइस (Sierra On-Road Price) जानते हैं।
Tata Sierra के वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन
नई सिएरा स्मार्ट+, प्योर, प्योर+, एड्वेंचर, एड्वेंचर+, अकम्पलिश्ड और अकम्पलिश्ड+ के सात वेरीएंट्स में आती है। हालांकि, अभी सिर्फ़ शुरुआती क़ीमत ही सामने आई है, जबकि बाकी वेरीएंट्स की पूरी क़ीमतें (Full variant prices) जल्द जारी होंगी। सिएरा प्योर ग्रे, प्रिस्टिन वाइट, अंडमान एड्वेंचर, मुन्नार मिस्ट, कुर्ग क्लाउड्स और बंगाल रूज के छह रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
ऑन-रोड प्राइस
शहरों के नाम ऑन-रोड कीमत
- मुंबई – 13.66 लाख रुपए
- लखनऊ – 13.50 लाख रुपए
- चंडीगढ़ – 13.03 लाख रुपए
- बैंगलोर – 14.22 लाख रुपए
- भोपाल – 13.39 लाख रुपए
- अहमदाबाद – 12.73 लाख रुपए
- जयपुर – 13.39 लाख रुपए
- पटना -13.39 लाख रुपए
- दिल्ली -13.44 लाख रुपए
- कोलकाता -13.40 लाख रुपए
- पुणे – 13.66 लाख रुपए
इंजन और परफ़ॉर्मेंस-
2025 टाटा सिएरा को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन शामिल हैं। इन सभी इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक (automatic) दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
नई सिएरा के प्रतिद्वंदी-
नई टाटा सिएरा की टक्कर (New Tata Sierra rivals) किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), एमजी एस्टर और टोयोटा अर्बन क्रूज़र हायराइडर जैसी लोकप्रिय SUVs से है।
First published on: December 07, 2025 02:29 PM