ऑटो न्यूज

Tata Punch या Maruti S-Presso, जान लें किस गाड़ी पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट

 Tata Punch : अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Tata Punch और Maruti S-Presso दोनों पर कंपनियां आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि, इनमें से किस मॉडल पर मिल रहा है ग्राहकों को ज्यादा फायदा।

HBN News Tv – (Tata Punch Price)। अगर आप नई कार खरीदना चाह रहे हैं, तो Tata Punch और Maruti S-Presso आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन दोनों गाड़ियों पर नवंबर 2025 में डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जिससे ये खरीद के लिए और भी आकर्षक बन गई हैं।

 

Tata Punch पर ग्राहकों को ₹40,000 तक की बचत का मौका मिल रहा है। दूसरी तरफ, देश की सबसे किफायती कार, Maruti S-Presso, अब ₹3.49 लाख (कीमत) में उपलब्ध है. इसे इस महीने खरीदने पर कुल 52,100 तक के फायदे मिल सकते हैं। इस डील में 25,000 का कैश डिस्काउंट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 का स्क्रैपेज बोनस), और 4,200 के अन्य लाभ शामिल हैं।

 

 

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Tata Punch पर कितना मिल रहा डिस्काउंट-

 

Tata Motors अपनी माइक्रो-एसयूवी Tata Punch के स्टॉक पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। MY2024 (Model Year 2024) स्टॉक पर ग्राहक सीधे 25,000 तक का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं, जो पुराने स्टॉक को क्लियर करने में मदद करेगा।

वहीं, नए MY2025 मॉडल को खरीदने पर एक कॉम्बो ऑफर उपलब्ध है, जिससे कुल 40,000 तक की बचत हो सकती है। इस कॉम्बो ऑफर में 20,000 तक का कैश डिस्काउंट, 10,000 तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, और 10,000 का लॉयल्टी बोनस शामिल है। यह कुल बचत पिछले महीने दिए गए डिस्काउंट की तुलना में ₹12,000 अधिक है।

 

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

 

Maruti S-Presso का माइलेज-

 

मारुति एस-प्रेसो 8 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें बेस मॉडल STD और टॉप वेरिएंट VXI CNG शामिल हैं. इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 68PS पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है, जबकि CNG वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स में आता है।

 

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

Maruti S-Presso पेट्रोल वेरिएंट में 24.12 से 25.30 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वेरिएंट में 32.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक माइलेज देने का दावा करती है। मारुति एस-प्रेसो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, और ABS+EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

First published on: November 11, 2025 11:37 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading