ऑटो न्यूज

बड़ी अपडेट्स के साथ Tata Nexon की तैयारी, जानें लॉन्चिंग की तारिख

Tata Nexon - टाटा नेक्सन अपने नए अपडेट्स और बदलावों के साथ अगले साल भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि नई जनरेशन मॉडल में बढ़े फीचर्स, नया डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इसकी लॉन्चिंग और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी- 

HBN News TV – (TATA Car) टाटा मोटर्स इस समय भारतीय बाजार में बेहद आक्रामक प्रोडक्ट रणनीति अपना रही है। हाल ही में पेश की गई ऑल-न्यू टाटा सिएरा ने कीमतों (All-new Tata Sierra prices) की घोषणा से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली। बुकिंग शुरू होते ही महज 24 घंटे में इस SUV को 70,000 से ज्यादा ऑर्डर मिल गए।

इसी रुझान को देखते हुए टाटा मोटर्स ने 2026 तक कई नए और अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस लाइनअप में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग SUV टाटा नेक्सन (Tata Nexon) भी शामिल है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार से।

2026 में हो सकता है डेब्यू-

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) को कंपनी अंदरूनी तौर पर ‘प्रोजेक्ट गरुड़’ नाम से डेवलप कर रही है। रिपोर्ट्स का अनुमान है कि नई जनरेशन नेक्सन का डेब्यू 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकता है। अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लॉन्च नजदीक आते ही इसके फीचर्स (Tata Nexon features) और डिज़ाइन से जुड़ी अहम डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह मॉडल मौजूदा नेक्सन से काफी अलग और अधिक एडवांस होगी।

नई नेक्सन पर नया आर्किटेक्चर-

सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफ़ॉर्म में देखने को मिलेगा। टाटा नेक्सन 2026 को एक नए आर्किटेक्चर पर विकसित किया जाएगा, जो मौजूदा X1 प्लेटफ़ॉर्म का भारी रूप से मॉडिफाइड संस्करण (modified version) हो सकता है। यह नया प्लेटफ़ॉर्म अलग-अलग बॉडी स्टाइल और एडवांस टेक्नोलॉजी (advance technology) को सपोर्ट करेगा। डिज़ाइन के मामले में भी कार पूरी तरह नई होगी और इसमें टाटा की नई डिज़ाइन लैंग्वेज (Tata’s new design language) देखने को मिलेगी। एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े कॉस्मेटिक अपडेट किए जाएंगे, जिनमें टाटा के हालिया मॉडलों से प्रेरित कई एलिमेंट शामिल हो सकते हैं।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं-

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बड़े बदलाव की संभावना कम है। नई नेक्सन में मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 120bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है। हालांकि, आने वाले BS7 एमिशन नॉर्म्स के कारण 1.5-लीटर डीज़ल इंजन का भविष्य अभी स्पष्ट नहीं है। एसयूवी के CNG वैरिएंट के जारी रहने की उम्मीद है। नए फीचर्स, बदले हुए डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट्स (Technology updates) की वजह से 2026 नेक्सन की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: December 19, 2025 10:26 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading