SUV Offers : हुंडई की इस धांसू कार पर साल का सबसे बड़ा ऑफर, मिल रही 85,000 रुपये तक की छूट
Best SUV - अगर आप दिसंबर में नई SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आपको बता दें कि हुंडई अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV Exter पर इस महीने आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। अगर आप इस दौरान ये गाड़ी खरीदते हैं तो आपको 85 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इस गाड़ी की कीमत और फीचर्स के बारे में-
HBN News TV – (Hyundai SUV Discounts) अगर आप दिसंबर में नई SUV लेने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आपको बता दें कि हुंडई अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV Exter पर इस महीने आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। अगर आप इस दौरान हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) खरीदते हैं तो आपको अधिकतम 85,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
डिस्काउंट से जुड़ी और जानकारी के लिए ग्राहक अपने करीबी डीलरशिप से भी संपर्क कर सकते हैं। हुंडई एक्सटर का सीधा मुकाबला भारतीय मार्केट में टाटा पंच से होता है। आइए जानते हैं हुंडई एक्सटर के फीचर्स (Hyundai Xterra Features), पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है लिमिटेड पीरियड ऑफर –
कुछ ऐसा है पावरट्रेन –
अगर आप इसके पावरट्रेन की बात करें तो एक्सटर 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, एसयूवी में सीएनजी पावरट्रेन (CNG powertrain in SUVs) का भी ऑप्शन मिलता है।
फीचर्स में भी हैं दमदार-
हुंडई एक्सटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Touchscreen infotainment system), क्रूज कंट्रोल और सिंगल पेन सनरूफ (single pane sunroof) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सेफ्टी (safety) के लिए कार में 6-एयरबैग दिया गया है।
जानें एसयूवी की कीमत-
हुंडई एक्सटर की एक्स-शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये से शुरू होकर 9.61 लाख रुपये तक जाती है। यह अपनी रेंज में एक बेहद लोकप्रिय विकल्प है और बाजार में सीधे तौर पर इसका मुकाबला टाटा पंच (Tata Punch) जैसी कारों से होता है।
Disclaimer –
हम जिन कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का ज़िक्र कर रहे हैं, वे अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स से मिली जानकारी पर आधारित हैं। आपके शहर, राज्य या स्थानीय डीलरशिप के अनुसार ये ऑफर बदल भी सकते हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नज़दीकी डीलर से सभी डिस्काउंट (discount) और ऑफर्स (offers) के बारे में जरूर जानकारी लें ले-
First published on: December 03, 2025 10:22 PM