नई Mahindra Bolero हुई लॉन्च, जान लें कीमत और फीचर्स
Mahindra Bolero : महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Bolero का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। नई Mahindra Bolero को दमदार इंजन, मॉडर्न फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसके डिजाइन में भी कुछ अहम बदलाव किए हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं इसकी कीमत, वेरिएंट्स और खास खूबियों के बारे में-
HBN News Tv (Mahindra Bolero)। महिंद्रा की कारें भारतीय बाज़ार में काफी पसंद की जाती हैं, और उनमें से एक है महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero). यह एक 7-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे देश की सबसे सस्ती डीज़ल कार के रूप में भी जाना जाता है। इसे हाल ही में नए अपडेट्स के साथ 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिसने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है. यह मज़बूती और किफ़ायती का एक बेहतरीन मिश्रण है।
अगर आप महिंद्रा की इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार में पूरा पेमेंट न करके इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं. इस कार को खरीदने के लिए आपको बैंक से लोन (bank loan) लेना होगा। आइए आपको कार की डाउन पेमेंट (down payment) और ईएमआई (EMI) का पूरा हिसाब बता देते हैं.
Mahindra Bolero के लिए देनी होगी इतनी EMI-
नई बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत में 69 हजार 912 रुपये आरटीओ फीस, 42 हजार 160 रुपये इंश्योरेंस अमाउंट (insurance amount) शामिल है। इस तरह कुल मिलाकर गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 9.11 लाख रुपये हो जाती है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 1 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको 8.11 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा।
अगर यह लोन दस प्रतिशत ब्याज दर से आपको पांच साल के लिए मिल जाता है तो हर महीने आपको 17 हजार 233 रुपये की EMI भरनी होगी. ऐसे में सलाह दी जाती है कि अगर आप महीने में 40 से 50 हजार तक कमा लेते हैं, तभी इसे EMI पर खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
Mahindra Bolero का पावरट्रेन-
बोलेरो नियो में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. महिंद्रा का कहना है कि इस बार SUV की राइड क्वालिटी और हैंडलिंग को पहले से बेहतर बनाया गया है, जिससे यह शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में आराम से चल सकेगी।
महिंद्रा ने अपनी सर्वाधिक बिकने वाली एसयूवी बोलेरो (Bolero) को पहली बार टचस्क्रीन और नए डिज़ाइन के साथ अपग्रेड किया है. बाहर की तरफ इसमें नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इंटीरियर को अधिक मॉडर्न लुक देने के लिए स्टीयरिंग कंट्रोल्स और कुछ नए कम्फर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह अब पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक महसूस होती है। यह अपग्रेड बोलेरो को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने में मदद करेगा।
भारतीय बाजार में महिंद्रा बोलेरो मारुति अर्टिगा (Mahindra Bolero Maruti Ertiga), टाटा नेक्सन (Tata Nexon), मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. ये कारें अलग-अलग सेगमेंट की हैं, लेकिन कीमत और फीचर्स के मामले में बोलेरो को टक्कर देती हैं।
First published on: November 09, 2025 12:34 PM