New Car : मार्केट में जल्द लॉन्च होने जा रही है मारुति की ये धांसू कार, मिलेंगे धाकड़ फीचर्स
New Car Launch : भारतीय कार बाजार में मारुति का क्रेज लगातार बढ़ता चला जा रहा है। बता दें कि अब मार्केट में जल्द ही मारुति (Maruti New Car) की धांसू कार लॉन्च की जाने वाली है। इस कार के फीचर्स भी काफी शादार होंगे। खबर में जानिये मारुति की इन धाकड़ कारों के बारे में।
HBN News TV-(Maruti New New Car) मार्केट में अब जल्द ही कुछ नई कारों को लॉन्च किया जाने वाला है। इस कारों के फीचर्स काफी शानदार होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि अगले 9 महीने के अंदर ही मार्केट (New Car in Indian Market) में मारुति की कुछ नई कारें लॉन्च कर दी जाएगी। इन कारों के फीचर्स काफी शानदार रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
अगले 9 महीने में लॉन्च होगी ये तीन कार-
मारुति सुजुकी अब आने वाले 9 महीनों में तीन बड़ी कारों को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और पेट्रोल, तीनों तरह के नए मॉडल (Maruti Suzuki New Car Launch) को लॉन्च करने जा रही है। इसकी वजह से कंपनी का पोर्टफोलियो और भी ज्यादा मजबूत होगा।
लाइनअप में सबसे बड़ी लॉन्च होगी e-Vitara, जोकि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV features) रहने वाली है। इसके बाद 2026 में ब्रेजा फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा, इसमें नए फीचर्स और Level 2 ADAS को लॉन्च किया जाएगा। वहीं तीसरा मॉडल होगा फ्रोंक्स हाइब्रिड 2026, जोकि कंपनी का पहला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार बनने वाला है।
मारुति ई-विटारा के फीचर्स-
सबसे चर्चित मॉडल e-Vitara रहने वाली है। जोकि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी रहने वाली है। इसको 2 दिसंबर, 2025 को लॉन्च किया जाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि e-Vitara (Maruti e-Vitara Specs) में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, 10-वे पावर ड्राइवर सीट और 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट जैसे फीचर्स (Maruti e-Vitara Features) को शामिल किया गया है।
ये SUV दो बैटरी पैक, 49 kWh और 61 kWh के साथ आएगी इसमें बड़ी बैटरी 500+ किलोमीटर की रेंज देने वाली है। इसे गुजरात के हंसलपुर प्लांट में लोकल मैन्युफैक्चरिंग (Maruti e-Vitara Launch Date) के साथ तैयार करने की तैयारी की जा रही है।
मारुति ब्रेजा में मिलेंगे Level 2 ADAS-
मारुति ई-विटारा के बाद 2026 में ही मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा। इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। यह एक मिड-लाइफ अपडेट (Maruti New Car Feature) होने वाला है। इस वजह से डिजाइन में हल्के-फुल्के बदलाव देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नई ब्रेजा में Level 2 ADAS फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है।
इसकी वजह से SUV और ज्यादा मॉडर्न (Maruti New Car Launch date) और सेफ बनने वाले हैं। इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आने वाला है और वहीं 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। जोकि 102bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क (Maruti Brezza Engine power) को जनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी इस कार में ही दिये जाने वाले हैं।
मारुति फ्रोंक्स देगी इतनी माइलेज-
कंपनी की ओर से लॉन्च की जाने वाली अगली कार है मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) का हाइब्रिड वर्जन। कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि फ्रोंक्स हाइब्रिड 35+ kmpl का माइलेज को ऑफर करने वाला है। जोकि भारत में अब तक किसी भी कार में नहीं मिलने वाला है। इसे 2026 के मध्य तक लॉन्च (Maruti Fronx Features) किया जाने वाला है।
इस मॉडल में भी Level 2 ADAS को शामिल किया गया है। फ्रोंक्स पहले ही 70 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट होती है और अब हाइब्रिड वर्जन (Maruti Fronx Hybrid Version) आने से ये और भी प्रीमियम और हाई-टेक होने वाली है।
First published on: November 30, 2025 06:47 PM