ऑटो न्यूज

MG Motor : 15 दिसंबर को मार्केट में लॉन्च होगी ये शानदार कार, कीमत भी है बेहद कम

MG Motor New Launch : देशभर में टू व्हीलर का क्रेज लगातार बढ़ता चला जा रहा है। कई कंपनियों द्वारा मार्केट में शानदार कारों को लॉन्च कर दिया गया है। मार्केट में 15 दिसंबर को एक नई कार लॉन्च (New Car Launch by MG Motor) करने वाली है। इस कार में आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इस कार की कीमत कितनी है।

HBN News TV-(MG Motor) एमजी मोटर ने मार्केट में एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। मार्केट में अब जल्द ही शानदार कार को लॉन्च किया जाएगा। ये कार एमजी मोटर द्वारा लॉन्च की जाने वाली है। इस कार की कीमत (MG Motor New Car Price) काफी कम रहेगी। वहीं फीचर्स के मामले में भी ये कार सबसे आगे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस शानदार कार के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

आज लॉन्च होगी कार-

एमजी मोटर भारत में 15 दिसंबर 2025 को 2026 मॉडल MG हेक्टर को नए अवतारों को लॉन्च करने वाली है। इस फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी हेक्टर को और ज्यादा प्रीमियम बनाना चाह रही है। इसकी वजह (MG Hector feature) से ग्राहकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ाई जा सकती है। आने वाली MG हेक्टर फेसलिफ्ट की 5 बड़ी खास बातों का खुलासा किया गया है।

डिजाइन में दिखेंगे साफतौर पर ये बदलाव-

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

2026 MG हेक्टर के डिजाइन में साफ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर बनाने पर फोकस रहने वाला है। सामने की तरफ बड़ी और ज्यादा आकर्षक ग्रिल दी जा रही है। इसके साथ साथ इस कार (MG Hector) के आगे और पीछे के बंपर में भी बदलाव किये गए है।

डिजाइन में क्रोम एलिमेंट्स की मौजूदगी पहले की तरह बनी रहने वाली है। इससे SUV का प्रीमियम लुक और निखरने वाला है। वहीं LED लाइटिंग सेटअप में ज्यादा बदलाव (MG Hector Price) की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। हालांकि टेल लैंप्स में हल्का अपडेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं, इनका साइज बढ़कर 19 इंच तक कर सकता है।

ऐसा होगा कार का इंटीरियर-

फिलहाल इंटीरियर से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि हेक्टर फेसलिफ्ट में केबिन को फ्रेश लुक देने के लिए नए अपहोल्स्ट्री ऑप्शन और नए कलर थीम देखी जा सकती है। वहीं बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (MG Hector Interior) सिस्टम पहले की तरह ही बना रहने वाला है। लेकिन इसका यूजर इंटरफेस और ज्यादा मॉडर्न और यूज में आसान हो सकती है।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

सेगमेंट में मिलेंगे ये फीचर्स-

एमजी हेक्टर पहले से ही अपने सेगमेंट में फीचर्स के लिए जानी जाने वाली है। वहीं फेसलिफ्ट में इसे और बेहतर किया जाने वाला है। मौजूदा फीचर्स के साथ-साथ कुछ नए प्रीमियम फीचर्स (MG Hector Feature) को जोड़ा जाने वाला है। जैसे पीछे की सीटों के लिए वेंटिलेशन। इसके साथ साथ पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स भी इसी कार में मिलने वाले हैं।

सेफ्टी और ADAS पर दिया जा रहा है पूरा जोर-

सेफ्टी के मामले में 2026 हेक्टर में कोई कमी नहीं आने वाली है। इस कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग सेंसर्स, हिल असिस्ट और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (MG Hector Specs) मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। SUV में लेवल-2 ADAS सिस्टम भी बरकरार रहेगा, इसमें कुछ नए ड्राइवर असिस्ट फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

कार में किये जाएंगे ये बदलाव-

मैकेनिकल तौर पर MG हेक्टर फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं किये जाने वाले हैं। इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प दिये जा रहे हैं। पट्रोल इंजन 141 बीएचपी की पावर (MG Hector Power) और 250 Nm का टॉर्क दिये जा रहे हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाने वाला है।

इसके साथ साथ डीजल इंजन 167 बीएचपी और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स (MG Hector) पर ज्यादा फोकस के साथ 2026 MG हेक्टर इस साल के आखिर में लॉन्च होकर भीड़भाड़ वाले SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

First published on: December 15, 2025 10:56 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading