MG की इन कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्कांउट, ऑफर खत्म होने से पहले ग्रेब कर लें डील
MG December Offers : भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में एमजी मोटर को क्रेज बना हुआ है। हाल ही में एमजी मोटर ने अपनी शानदार गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट (MG Motor Discount) दे दिया है। इसकी वजह से जो भी ग्राहक खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये शानदार मौका हो सकता है। खबर में जानिये इस बारे में।
HBN News TV-(MG Motor) एमजी मोटर ने मार्केट में एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी द्वारा कुछ शानदार कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इन कार के फीचर्स (MG Motor Car Feature) काफी शानदार रहने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन शानदार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन कारों की पूरी जानकारी।
कारों पर मिलेगा इतना डिस्काउंट-
साल का आखिरी महीना ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए हमेशा खास माना जा रहा है। इसी समय कंपनियां ईयर-एंड ऑफर्स के नाम पर लोगों को सबसे बड़े फायदे ऑफर कर रही है। इस बार भी यही रुझान (MG Motor Offer) दिखने वाला है। वहीं JSW MG Motor India ने दिसंबर में अपनी कई पॉपुलर कारों पर भारी छूट करने का ऐलान दे दिया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों से लेकर बड़े SUV मॉडल्स तक पर 50 हजार रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट (Discount on MG Motor Car) दिया जा रहा है। इस स्थिति में अगर आप विंडसर EV, कॉमेट EV, ZS EV, हेक्टर, एस्टर या ग्लॉस्टर जैसी MG कार की खरीदी करने पर विचार कर रहे हैं तो ये ऑफर्स आपके लिए काफी फायदेमंद बनकर सामने आ सकता है।
MG Windsor EV पर मिल रहा है इतना डिस्काउंट-
एमजी विंडसर EV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शुमार है। इस महीने इस मॉडल (MG Windsor EV Price) पर डीलरशिप लेवल पर 50 हजार रुपये तक की छूट ऑफर की जा रही है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत के बारे में बात करें तो ये 12.65 लाख रुपये से शुरू होकर 18.39 लाख रुपये तक जाने वाली है।
MG Astor पर मिलेगा 50 हजार रुपये का डिस्काउंट-
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में MG Astor एक फीचर-रिच और किफायती विकल्प (MG Astor price) माना जा रहा है। दिसंबर 2025 में इस कार पर भी 50 हजार रुपये तक का लाभ ऑफर किया जा रहा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये से 16.24 लाख रुपये तक तय की गई है।
MG Hector और Hector Plus पर मिलेगा 90 हजार का लाभ-
एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUVs में शुमार है। इस महीने इन दोनों पर 90 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। MG Hector की कीमत 14 लाख रुपये (MG Hector Price) से 20.76 लाख रुपये तक तय की गई है। वहीं Hector Plus की कीमत के बारे में बात करें तो ये 16.05 लाख रुपये से 22.75 लाख रुपये तक है।
MG Comet EV पर मिलेगी 1 लाख रुपये की छूट-
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV पर भी इस महीने एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। ये छोटी और अफोर्डेबल EV शहर में दैनिक उपयोग के लिए लोकप्रिय बन रही है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत (MG Comet EV Price) 7.50 लाख रुपये से 9.56 लाख रुपये तक तय की गई है।
MG ZS EV पर 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट-
कंपैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में MG ZS EV लगातार अपनी जगह बनाकर सामने आ रही है। इस दिसंबर ग्राहकों को इस EV पर 1.25 लाख रुपये (Offer on MG ZS EV) तक की छूट दी जा रही है। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 17.99 लाख रुपये से 20.50 लाख रुपये तक तय की गई है।
MG Gloster पर होगा सबसे ज्यादा लाभ-
फुल-साइज SUV MG Gloster पर कंपनी इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट (MG Gloster Price) ऑफर कर रही है। इस कार पर ईयर-एंड ऑफर के तहत बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार पर पूरे 4 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। Gloster की कीमत के बारे में बात करें तो 38.33 लाख रुपये से शुरू होकर 43.16 लाख रुपये (MG Gloster Feature) तक होती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner और Skoda Kodiaq जैसी बड़ी SUVs से होने वाला है।
First published on: December 11, 2025 08:16 PM