Maruti Suzuki Victoris लॉन्च, यह है कीमत और फीचर्स
Maruti Suzuki : अगर आप भी गाड़ी खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको बता दें कि Maruti Suzuki ने अपनी नई SUV Victoris को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स (Maruti Suzuki Victoris features) से लैस यह कार ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देने का वादा करती है। कंपनी ने इसे मॉडर्न डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई माइलेज के साथ पेश किया है, जो खरीदारों को खूब पसंद आएगी-
HBN News TV- (Maruti Suzuki Victoris) मारुति सुजुकी ने एरिना डीलरशिप के माध्यम से विक्टोरिस नामक एक नई मिडसाइज़ SUV भारतीय बाज़ार में लॉन्च की है। इसे ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा के बीच रखा गया है।
विक्टोरिस के आने से ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा दोनों की मांग प्रभावित हुई है, साथ ही अन्य कंपनियों की मिडसाइज़ SUV की बिक्री में भी कमी आई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि विक्टोरिस की लॉन्च के दूसरे महीने में ही 13,496 यूनिट बिक गई और इस जबरदस्त आंकड़े की वजह से विक्टोरिस टॉप 10 बेस्ट सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में बीते अक्टूबर महीने में छठे पायदान पर पहुंच गई।
त्योहारी सीजन में खूब बिकी विक्टोरिस-
मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया है। 15 सितंबर 2025 को लॉन्च (Maruti Suzuki Victoris) हुई इस मिडसाइज एसयूवी ने पहले महीने (सितंबर) में 4,261 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हालांकि, इसकी असली सफलता अक्टूबर में दिखी, जब त्योहारी सीज़न में भारी मांग के कारण इसकी बिक्री बढ़कर (Maruti Suzuki Victoris Sales) 13,496 यूनिट्स तक पहुंच गई।
इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत, विक्टोरिस टॉप 10 बेस्ट सेलिंग एसयूवी की सूची में टाटा नेक्सॉन, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति फ्रॉन्क्स और टाटा पंच के बाद छठे स्थान पर रही। यही नहीं, विक्टोरिस ने मारुति की अपनी स्थापित एसयूवी, (Best SUVs in India) ब्रेजा और ग्रैंड विटारा को भी पीछे छोड़ दिया।
पावरफुल और धांसू माइलेज वाली एसयूवी-
Maruti Suzuki Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से19.99 लाख रुपये के बीच है। यह मिड-साइज़ SUV पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्पों (Maruti Suzuki Victoris Colour Option) में उपलब्ध है। इसमें तीन तरह के पावरट्रेन मिलते हैं। 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 103 BHP की पावर देता है। CNG किट के साथ यह 89 BHP की पावर जेनरेट करती है।
वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम से लैस इसका 1.5 लीटर लीटर पेट्रोल इंजन 116 बीएचपी की पावर (Maruti Suzuki Victoris Power) जेनरेट करता है। विक्टोरिस में आपको 5-स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ ही eCVT ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। माइलेज के मामले में विक्टोरिस अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है।
फीचर्स के मामले में भी जबरदस्त-
मारुति सुजुकी विक्टोरिस एक फीचर लोडेड एसयूवी है, जिसमें ऑल एलईडी लाइटिंग सेटअप के साथ ही 17 इंच के अलॉय व्हील, प्रीमियम इंटीरियर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट (Dolby Atmos support) के साथ 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Level-2 ADAS समेत एक से बढ़कर एक स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस को भारत एनकैप के साथ ही ग्लोबल एनकैप से भी कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग (safety rating) मिली है।
First published on: November 11, 2025 04:41 PM