Maruti की इस कार पर दे रही 1.75 लाख की छूट, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
Maruti : त्योहार का सीजन करीब आ रहा है। ऐसे मौके पर अगर आप नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके लिए गुड न्यूज है। मारूति सुजुकी ग्राहकों को इन कारों पर एक लाख से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है।
HBN News Tv (Maruti Suzuki Car Discount)। भारत की टॉप कार निर्माता कंपनियों में शुमार मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को गाड़ियों पर लाखों में डिस्काउंट दे रही है। मारूति ने अपनी एरिना रेंज की कारों पर डिस्काउंट ऑफर जारी करने के बाद अब प्रीमियम नेक्सा रेंज (Discount on premium Nexa range) पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि मौजूदा समय में मारूति नेक्सा रेंज में कई कारों पर नकद छूट के साथ कई तरह के बेनिफिट ऑफर दिए जा रहे हैं।
अगस्त महीने में मारूति की कारों पर लाखों का डिस्काउंट –
दरअसल, कुछ डीलरों के पास अभी भी ग्रैंड विटारा एसयूवी (Grand Vitara SUV) का मासिक 2024 तक का स्टॉक है, इसलिए इस महीने इन यूनिट्स पर सबसे अधिक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, खासकर 116 एचपी की दमदार हाइब्रिड पर 60,000 रुपये तक की नकद छूट, 35,000 रुपये तक की एक्सटेंडेड वारंटी और 80,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है, इस गाड़ी पर कुल मिलाकर 1.75 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
2024 ग्रैंड विटारा डिस्काउंट –
कंपनी 2024 ग्रैंड विटारा (2024 Grand Vitara Discount) पेट्रोल वेरिएंट पर 1.55 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जिसमें डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा ट्रिम्स पर 57,900 रुपये तक की डोमिनियन एडिशन एक्सेसरीज़ शामिल हैं। 2024 ग्रैंड विटारा सीएनजी पर ग्राहकों को 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
2025 ग्रैंड विटारा
मारूति कंपनी 2025 ग्रैंड विटारा (2025 Grand Vitara Discount) यूनिट्स पर 1.55 लाख रुपये तक की छूट रही दे रही है वहीं पेट्रोल वेरिएंट पर 1.35 लाख रुपये (एक्सटेंडेड वारंटी सहित) का डिस्काउट दिया जा रहा हैं, जिसमें 57,900 रुपये तक की डोमिनियन एडिशन एक्सेसरीज़ शामिल हैं। 2025 ग्रैंड विटारा सीएनजी यूनिट्स पर 40,000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है।
मारुति सुजुकी बलेनो डिस्काउंट ऑफर –
हाल ही में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बलेनो के फीचर्स को अपडेट किया है। कंपनी ने बलेनो में छह एयरबैग फीचर को अपडेट किया है। इस प्रीमियम हैचबैक के डेल्टा एएमटी वेरिएंट पर अधिकतम 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 55,000 रुपये की रीगल किट, 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
बलेनो पर मिल रहा एस्ट्रा डिस्काउंट –
2025 वाले बलेनो मॉडल के अन्य ऑटोमैटिक वेरिएंट (Baleno Automatic Variant Price) पर कुल 87,700 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जबकि मैनुअल कॉन्फ़िगरेशन पर 85,000 रुपये तक की छूट है। इसके अलावा, 2025 वाले बलेनो सीएनजी वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक के लाभ मिल रहा है।
बलेनो सीएनजी कार डिस्काउंट –
2024 बलेनो कारों में दो एयरबैग और उच्च ट्रिम्स में छह एयरबैग फीचर मे मिल रही हैं, और ये डिस्काउंट सिर्फ सिग्मा और डेल्टा ट्रिम स्तरों पर उपलब्ध हैं और 95,600 रुपये तक जाती हैं। वहीं, 2024 मॉडल बलेनो सीएनजी (Baleno CNG Discount) कारों पर 80,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर छूट –
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Suzuki Fronx Price) के टर्बो वेरिएंट पर कुल 88,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये की नकद छूट और 43,000 रुपये मूल्य की वेलोसिटी एडिशन एक्सेसरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा फ्रोंक्स 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 22,000 रुपये से 39,000 रुपये तक की छूट प्राप्त की जा सकती है।
मारुति जिम्नी पर मिल रहा फ्लैट डिस्काउंट –
मारुति जिम्नी (Maruti Jimny Price) एक दमदार ऑफरोडर एसयूवी है, लोगों को जिम्म के फीचर और लुक खूब पसंद आ रहे हैं। मारूति जिम्मा का मुकाबला महिंद्रा थार के साथ होता है, कंपनी अगस्त में जिम्नी एसयूवी पर 70,000 रुपये तक के फ्लैट नकद डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, यह केवल टॉप-स्पेक अल्फा ट्रिम के लिए है। पिछले महीनों की तरह, जिम्नी के लोअर-स्पेक ज़ेटा वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं है।
First published on: August 11, 2025 08:21 PM