Maruti 34 km की माइलेज देने वाली इस कार पर दे रही तगड़ा डिस्काउंट
Maruti : मारूति सुजुकी की गाड़ियां भारतीय कार बाजार पर राज करती हैं। लोग मारूति की कार खरीदना पसंद करते हैं। क्योंकि मारूति की कारों पर एडवांस फीचर्स मिलते हैं और बजट में कार मिल जाती है। अगर नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मारूति अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट दे रही है।
HBN News Tv – (maruti suzuki car discount)। आज के समय में गाड़ी की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में हर कोई ज्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदने के बारे में ही सोचते हैं। अगर आप ज्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस समय देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Celerio Mileage) अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट पर दे रही है।
सेलेरियो पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट –
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Discount) अपनी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेलेरियो कार पर 83,913 रुपए की छूट दे रही है। अगर आप इस कार को अगस्त में खरीदते हैं तो कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे कई फायदों का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही, कंपनी कार पर फ्री एक्सेसरीज भी दे रही है। कुल मिलाकर इसके डिस्काउंट में 44,000 रुपए के साथ 39,913 रुपए की कॉम्पलीमेंट्री किट भी शामिल है।
सेलेरियो की कीमत और माइलेज –
सेलेरियो की एक टंकी और CNG सिलेंडर फुल कराने के बाद लंबा सफर तय किया जा सकता है। बता दें कि मारूति सेलेरियो पेट्रोल पर 26.68 km/ की माइलेज देती है और CNG से 34.43 km/kg तक है। सेलेरियो की एक्स-शोरूम (Maruti ex-showroom price) कीमत 5.64 लाख से 7.37 लाख रुपए तक है।
मारुति ऑल्टो K10 पर डिस्काउंट अगस्त 2025
ऑफर अमाउंट
कैश डिस्काउंट ₹39913 की किट कॉम्पलीमेंट्री + ₹14000 एडिशनल
एक्सचेंज बोनस ₹15,000 तक
स्क्रैपेज बोनस ₹25,000 तक
कॉर्पोरेट डिस्काउंट ₹5,000 तक
टोटल बेनिफिट ₹83,913 तक (₹44,000 + सेलेरियो सेलर किट ₹39913 कॉम्पलीमेंट्री)
मारुति सेलेरियो में मिल रहे ये फीचर –
मारूति की सेलेरियो (Maruti Celerio Feature) कई एडवांस फीचर से लैस है। सेलेरियो में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल जाता है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके LXI वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है। मारूति कंपनी का दावा है कि सेलेरियो 26.68 kmpl का माइलेज देती है।
सेलेरियो (Maruti Celerio) में नया रेडिएंट फ्रंट ग्रिल लगया गया है और शार्प हेडलाइट दी गई है वहीं इसमें फॉग लाइट केसिंग का भी ऑप्शन मिलता है। ब्लैक एक्सेंट वाला फ्रंट बंपर ङी दिया है। सेलेरियो (Celerio Discount) में कुछ एलिमेंट एस-प्रेसो से भी लिए गए हैं।
कार का साइड प्रोफाइल भी काफी अच्छा है। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं जो कार को गजब का लुक दे रहे हैं। पीछे की तरफ बॉडी कलर्ड रियर बंपर, फ्लुइड लुकिंग टेललाइट्स और एक कर्वी टेलगेट मिलता है।
सेलेरियो (Maruti Celerio Feature) में कई अपडेट किए गए है। नए मॉडल में कंपनी ने स्पेस को बढ़ाया है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है और इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे कई गजब के फीचर्स मिलते हैं।
कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन गाड़ी को गजब का लुक दे रहा है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
गाड़ी में मिलेंगे 12 सेफ्टी फीचर –
कार में डुअल एयरबैग्स लगाए गए हैं ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट (फर्स्ट-इन सेगमेंट) के साथ इसमें कुल 12 सेफ्टी फीचर्स (Maruti Celerio Safety Features) लगाए गए हैं।
कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल-ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल पैसेंजर सेफ्टी जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों का पालन करती है। इसे कुल 6 कलर्स जैसे सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू के साथ आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, कैफीन ब्राउन, रेड और ब्लू में उपलब्ध है।
First published on: August 13, 2025 01:15 PM