ऑटो न्यूज

Mahindra Scorpio N facelift में कौनसे फीचर्स होंगे खास, किस गाड़ी से होगी टक्कर, जानें सबकुछ

Mahindra Scorpio N facelift : बीते कई दिनों से युवाओं के मन में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को लेकर चर्चांए हो रही है कि आखिर इस नई एसयूवी में कैसे फीचर्स मिलेंगे और इस एसयूवी में क्या कुछ नया होने वाला है। अब इस एसयूवी के फीचर्स को लेकर सबकुछ सामने आ गया है। आइए खबर में जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स के बारे में ।

HBN News TV (Mahindra Scorpio) महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। महिन्द्रा की इस एसयूवी में कई खास फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। आने वाले समय में इस एसयूवी की कई बड़ी गाड़ियों से फीचर्स और कीमत के तौर पर टक्कर होने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कौन से फीचर्स मिलने वाले हैं।

 

कब लॉन्च होगी Mahindra की ये एसयूवी

दरअसल, सबसे पहले तो आप यह जान लें कि महिंद्रा इस पॉपुलर एसयूवी के लिए मिड-साइकिल अपडेट लॉन्च करने पर वर्क कर रही है, जिसे 2026 में लॉन्च (Mahindra Scorpio N facelift launch) किया जा सकता है, जो महिंद्रा एसयूवी 700 के अपडेटेड वर्जन के बाद लॉन्च किया जाएगा।

 

आगामी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में वर्तमान की तरह पावरट्रेन ऑप्शन को बरकरार रखेते हुए डिजाइन में थोड़ा बदलाव आ सकता है और दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

 

Mahindra Scorpio N facelift का डिजाइन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की जो तस्वीरें सामने आई है, उससे यही पता चलता है कि इस एसयूवी के फ्रंट प्रोफाइल में कुछ खास बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इस एसयूवी में डिजाइन (Mahindra Scorpio N Facelift Design) की फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन की एलईडी डीआरएल मिलन सकती है।

 

इस एसयूवी में अलॉय व्हील्स एसयूवी का नया लूक दे सकता है। एसयूवी को बेहतर लूक देने के लिए महिंद्रा अलॉय व्हील्स को 19-इंच तक बढ़ाया जा सकता है।

 

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

कैसा होगा एसयूवी का लूक

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट (Mahindra Scorpio N Facelift Features) के केबिन में कई बड़े ओर एडवांस फीचर्स मिलने वाले है। बता दें कि इस एसयूवी में आगे और पीछे की वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है। ये सब चीजें इस एसयूवी के प्रीमियम लुक को बढ़ा देता है, जिससे इसका लूक ओर भी दमदार लगता है।

 

मिलेंगे ये खास फीचर्स

इस एसयूवी में एक बड़ा 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Touchscreen infotainment system) भी मिलता है और साथ ही ड्राइवर मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीटें भी मिल सकती है। इसके साथ ही डॉल्बी एटमॉस के साथ एक रिफाइंड हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम भी इस एसयूवी में मिलेगा। इतना ही नहीं दूसरे बदलावों में ऑटो-पार्क फंक्शन भी इस एसयूवी में शामिल होने वाला है।

 

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

कैसा होगा एसयूवी का एक्सटीरियर व इंटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो इस एसयूवी में नया फ्रंट ग्रिल, नई एलईडी डीआरएल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए 19-इंच मिश्र धातु पहिये जैसा एक्सटीरियर (Mahindra Scorpio N facelift exterior) रहेगा और इंटीरियर की बात करें तो पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन के साथ संचालित फ्रंट सीटें, हवादार सीटें, डॉल्बी एटमॉस के साथ नया हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम (New Harman Kardon audio system) भी मिलेगा और ऑटो-पार्क फंक्शन जैसा इंटीरियर मिलने वाला है। पावरट्रेन की बात करें तो इस एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन, 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन देखने को मिलता है।

 

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का इंजन ऑप्शन

उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में अब की तरह ही पावरट्रेन ऑप्शन मिल सकता है, जिसमे 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है और साथ ही 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन (Mahindra Scorpio N facelift engine) को भी इस एसयूवी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्टेड वर्जन में ये 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मौजूद रहने वाले हैं। हां लेकिन इनके इंजन में पहले से कहीं ज्यादा सुधार देखने को मिल सकते हैं।

First published on: December 10, 2025 05:41 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading