ऑटो न्यूज

Mahindra Cars : 2026 में आएगी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N, जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

Mahindra Cars : महिंद्रा की लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो N अब नए अवतार में मार्केट में आने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर (Exterior of the facelift model) और इंटीरियर दोनों में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। बड़े टचस्क्रीन, प्रीमियम फीचर्स और अपडेटेड ट्रिम्स के साथ SUV को और आकर्षक बनाया जाएगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इसकी कीमतें और फीचर्स के बारे में-

HBN News TV – (Mahindra Cars) महिंद्रा की लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो N अब नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट (Mahindra Scorpio N Facelift) को भारत में 2026 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यह स्कॉर्पियो N का मिड-लाइफ अपडेट होगा और साल 2026 में महिंद्रा की ओर से पेश किया जाने वाला दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट मॉडल माना जा रहा है।

इससे पहले महिंद्रा XUV 7XO को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे मौजूदा XUV700 का अपडेटेड वर्जन माना जा रहा है। स्कॉर्पियो N पहले से ही अपनी मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। ऐसे में फेसलिफ्ट वर्जन के साथ इसके डिजाइन, फीचर्स और इंटीरियर (Mahindra Cars Interior) में और ज्यादा प्रीमियम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कुछ ऐसा हो सकता है एक्सटीरियर –

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

हाल ही में 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हालांकि टेस्ट म्यूल पूरी तरह से कवर था, लेकिन कुछ अहम बदलावों के संकेत जरूर मिले हैं। नए मॉडल में हेडलाइट्स, टेल-लाइट्स और फॉग लैंप्स के डिजाइन (Design of fog lamps) में बदलाव संभव है। इसके अलावा SUV में नए ट्रिम एलिमेंट्स और फ्रेश अलॉय व्हील डिजाइन (Fresh alloy wheel design) दिए जा सकते हैं, हालांकि अलॉय व्हील का साइज मौजूदा 18-इंच के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

SUV का इंटीरियर हाेगा दमदार –

इंटीरियर को लेकर फिलहाल ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन महिंद्रा के हालिया मॉडल्स को देखते हुए इसमें बड़े फीचर अपडेट की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि मौजूदा 8-इंच टचस्क्रीन की जगह 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

SUV का थ्री-रो सीटिंग लेआउट (Three-row seating layout) पहले की तरह बरकरार रहेगा। इसके अलावा ADAS फीचर सेट, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (Dual-zone climate control) जैसे प्रीमियम फीचर्स फेसलिफ्ट वर्जन में भी मिलने की संभावना है।

पावरट्रेन में नहीं होगा कोई बदलाव-

मैकेनिकल तौर पर नई स्कॉर्पियो N (Mahindra New Scorpio N) में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (automatic gearbox) के साथ आएंगे। डीजल के चुनिंदा टॉप वेरिएंट्स में 4×4 सिस्टम भी जारी रहने की उम्मीद है। वहीं फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत (Price of the facelift model) लगभग 14 लाख से 26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: December 14, 2025 09:41 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading