Hyundai लॉन्च करने जा रही 26 नई कार, पूरी लिस्ट हुई जारी
Hyundai - देश की मशहूर कार निर्माता कंपनी हुंडई एक बार फिर ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही 26 नई कारें लॉन्च करने जा रही है, जिनकी पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। इन मॉडलों में इलेक्ट्रिक से लेकर पेट्रोल और एसयूवी सेगमेंट तक की गाड़ियां शामिल हैं।
HBN News TV – (Hyundai New Car Launching Date)। यदि आप हुंडई कार के प्रशंसक हैं और नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए 26 गुड न्यूज़ हैं! हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्लान बनाया है।
कंपनी ने घोषणा की है कि वह साल 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी। हुंडई का लक्ष्य इन धमाकेदार लॉन्च (Hyundai New Car Launching Date) के माध्यम से अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना और देश में अपनी विकास दर को तेज करना है। यह हुंडई के दीवानों के लिए एक शानदार खबर है।
क्या-क्या मिलेगा 26 मॉडलों के पिटारे में?
हुंडई (Hyundai New Car) का यह लॉन्च प्लान केवल नई कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अलग-अलग सेगमेंट और टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
कैटेगरी – संख्या – डिटेल्स
फ्यूल, (ICE) मॉडल – 13 – पारंपरिक कम्बशन इंजन (पेट्रोल/डीजल) पर आधारित मॉडल।
सीएनजी (CNG) वेरिएंट – 6 – मौजूदा और नए मॉडलों के सीएनजी वर्जन
इलेक्ट्रिक वाहन (EV) – 5 – पूरी तरह से नए इलेक्ट्रिक वाहन, जो ईवी सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मजबूत करेंगे।
हाइब्रिड (Hybrid) – 8 – पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन वाली हाइब्रिड कारें।
मॉडल रीडिजाइन-
6 मौजूदा मॉडलों का पूरी तरह से नए रूप (सेकंड-जेनरेशन), जो फेसलिफ्ट है, उसमें उतारा जा सकता है. हालांकि वो मॉडल कौन से हैं, इसके बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।
लोकल ईवी प्रोडक्शन-
कंपनी 2027 तक अपना पहला लोकल इलेक्ट्रिक वाहन (local electric vehicle) पेश करने की तैयारी में है।
प्रीमियम एंट्री-
हुंडई ने यह भी साफ किया कि वह 2027 तक भारत में अपनी प्रीमियम लक्जरी ब्रांड जेनेसिस की कारें लॉन्च करेगी।
नए सेगमेंट-
कंपनी दो नए सेगमेंट (new segment) में भी एंट्री करेगी, जिसमें एक मल्टी परपस के लिए होगा, वहीं दूसरा ऑफ राइडिंग को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
टारगेट बड़ा-
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का लक्ष्य 2030 तक भारतीय घरेलू बाजार में 15% से अधिक हिस्सेदारी हासिल करना है, जबकि निर्यात (एक्सपोर्ट) में अपनी भागीदारी 30% तक बढ़ाना है। इस रणनीति के तहत, नई जनरेशन की हुंडई वेन्यू (Venue) पहला लॉन्च मॉडल है। वेन्यू का निर्माण भारत में होगा और इसे 30 देशों में निर्यात किया जाएगा। यह योजना भारतीय ग्राहकों को भविष्य में बेहतरीन टेक्नोलॉजी, फीचर्स और सेगमेंट में नए विकल्प प्रदान करेगी।
First published on: November 08, 2025 03:09 PM