FASTAG : 15 तारीख से मिलेगा फास्टैग एनुअल पास, इन वाहन चालकों को नहीं मिलेगा लाभ
Fastag Rules : हाईवे से सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। टोल टैक्स वसूलने के लिए टोल बूथों पर फास्टैग सर्विस शुरू की गई है। अब 15 तारीख से फास्टैग का अनुएल पास (Fastag Annual Pass Rules) मिलेगा। आप भी इस सुविधा का फायदा उठाने की सोच रहे हैं तो इस अपडेट को जरूर जान लें, क्योंकि यह सुविधा कई वाहन चालकों को नहीं मिलेगी।
HBN News TV (Fastag New Rules)। टोल टैक्स वसूलने के लिए फास्टैग सर्विस (New Fastag Rules) शुरू किए जाने के बाद देश के टोल बूथों पर जाम जैसी समस्या से वाहन चालकों को राहत मिली है। इसलिए अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं।
अब फास्टैग (fastag annual pass) का सालाना पास 15 अगस्त से मिलना शुरू होगा। इस पास सुविधा का लाभ तो हर वाहन चालक लेना चाहता है लेकिन हर वाहन चालक को यह सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में कई वाहन चालकों के चहेरों पर मायूसी है।
इतने रुपये में बन जाएगा सालभर का पास-
15 अगस्त से 3000 रुपये में एनुएल पास (Fastag pass 2025 ) मिलने की सुविधा शुरू होगी। इसकी वैलिडिटी एक साल या फिर 200 ट्रिप तक होगी। सालभर के हिसाब से इसमें काफी बचत होती है, इसलिए अनेक लोग इस सुविधा का फायदा उठाने की सोचते हैं।
वैसे भी अगर यह गाड़ी पर नहीं लगा है तो डबल टोल टैक्स (toll tax rules) देना पड़ सकता है और जाम में भी फंस सकते हैं। यही कारण है कि अधिकतर लोग इस सुविधा को सही भी मानते हैं व उपयोग करते हैं।
इन वाहन चालकों को नहीं मिलेगा फायदा-
वाहन चालक यह भी जान लें कि यह एनुअल पास (Fastag annual pass fees) सभी के लिए नहीं होगा। नॉन कॉमर्शियल वाहनों के लिए ही फास्टैग पास बनेगा। ऐसे में टैक्सी, ट्रक, बस जैसे कॉमर्शियल वाहनों के मालिक इस सुविधा से वंचित होंगे, वे फास्टैग का एनुअल पास (Fastag pass) नहीं बनवा सकेंगे। इस नियम को देखते हुए अपने वाहन की श्रेणी को देखते हुए ही पास लेने जाएं।
इन टोल पर ही मान्य होगा पास-
अगर आपका वाहन एनुअल फास्टैग पास (Fastag Pass making date) सुविधा के दायरे से बाहर है तो आपको इसका फायदा नहीं मिलेगा। एक और बात यह है कि यह सालाना पास केवल NHAI के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होगा। यानी राज्य सरकार के टोल बूथ (toll booth rules) या प्राइवेट टोल रोड पर यह लागू नहीं होगा।
किसको मिलेगा अधिक फायदा-
जिन लोगों का सफर ज्यादातर NHAI के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर होता है, उन लोगों को इस एनुअल फास्टैग पास (Fastag annual pass 2025) का सबसे ज्यादा फायदा होगा। वे 3 हजार रुपये में ही टोल बूथ से 200 ट्रिप करके या एक साल तक इस पास के जरिये आवागमन कर सकते हैं। जो वाहन चालक अलग-अलग राज्यों में NHAI से अलग हाईवे और सड़कों पर चलते हैं तो उनको इसका कम ही बेनेफिट (Fastag pass ke fayde) मिलेगा।
First published on: August 13, 2025 05:53 PM