ऑटो न्यूज

Electric Car : मारुति ने लॉन्च कर दी पहली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स भी होंगे जबरदस्त

New Electric Car : मारुति सुजुकी के नाम का डंका दुनिया के हर कोने में बजता है। अब मारुति ने मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है। इस कार के फीचर्स (Electric Car Feature) भी काफी शानदार रहने वाले हैं। वहीं कार की कीमत भी काफी कम रहेगी। आइए जानते हैं मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में।

HBN News TV-(Maruti Electric Car) देशभर में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों की वजह से हर कोई इलेक्ट्रिक कार की ओर रुख कर रहा है। बता दें कि अब इलेक्ट्रिक कार के बाजार में मारुति (Maruti New Launch) ने भी धमाल मचा दिया है। मारुति अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।

एक बार चार्ज करने पर चलेगी इतने किलोमीटर-

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने 2 दिसंबर को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara (e-Vitara Feature) को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किमी की रेंज ऑफर करती है। मारुति सुजुकी ई-विटारा के साथ BaaS (Battery-as-a-Service) सब्सक्रिप्शन दे रही है। इससे वे एक फ्लेक्सिबल प्लान के जरिए बैटरी पैक एक्सेस कर सकेंगे।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

बैटरी भी है शानदार-

सिर्फ इतना ही नहीं, ग्राहकों को गाड़ी की बैटरी  (New Electric Car) पर बायबैक का भी ऑप्शन (e-Vitara Color Option) मिल रहे हैं। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनवरी 2026 में ई-विटारा की बिक्री शुरू की जाएगी। मारुति की ये इलेक्ट्रिक कार 2WD के साथ-साथ 4WD ऑप्शन के साथ आने वाली है। वहीं मारुति सुजुकी (e-Vitara Feature) आने वाले दिनों में अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। इसके बाद इसकी कीमतों का भी खुलासा किया गया है।

कार में मिलेंगे ये फीचर्स-

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

मारुति ने e-Vitara में सेफ्टी का भी काफी ध्यान दिया है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार में 7 एयरबैग हैं। इसमें ड्राइवर के पैरों की सुरक्षा के लिए एक अलग से एयरबैग है। इसमें ABS (e-Vitara price) के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट भी है। इसके अलावा, इस कार में लेवल-2 ADAS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, मल्टी-कोलाइजन ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे कई एडवांस फीचर्स (e-Vitara Feature) भी मिल रहे हैं। कार के साथ आने वाली शानदार सेफ्टी फीचर्स की वजह से इसे भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त हुई है। इसे व्यस्कों के साथ-साथ बच्चों दोनों के प्रोटेक्शन में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल रही है।

7 कलर ऑप्शन में होई लॉन्च-

भारत में मारुति सुजुकी ई-विटारा को 7 अलग-अलग कलर ऑप्शन्स (e-Vitara Specs) के साथ उपलब्ध है। ये इलेक्ट्रिक कार दो अलग बैटरी पैक- 49kWh और 61kWh के साथ आ रही है। इसमें 61kWh बैटरी पैक को डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव मिल रहा है। सिंगल मोटर वाली 49kWh बैटरी 142 BHP का पावर जनरेट (e-Vitara Power) करती है, वहीं दूसरी ओर सिंगल मोटर वाली 61kWh बैटरी 172 BHP तक का पावर जनरेट करने वाली है। हालांकि, डुअल मोटर वाली 61 kWh बैटरी 178 BHP का पावर आउटपुट दे रही है। मारुति सुजुकी ई विटारा की हाई कैपेसिटी बैटरी, (Maruti New Electric Car) इसमें 120 लिथियम आयन बेस्ड सेल हैं, इनकी ऑपरेटिंग रेंज -30 डिग्री से लेकर 60 डिग्री तक रहेगा।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: December 08, 2025 08:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading