ऑटो न्यूज

Cars In India : साल के अंत से पहले लॉन्च होगी ये तीन कार, फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान

New Car Launch : देशभर में कारों का क्रेज लगातार बढता चला जा रहा है। बता दें कि अब साल की समाप्ति से पहले तीन नई कारों को लॉन्च (Car Launch In December) किया जाने वाला है। इन कारों के फीचर्स काफी ज्यादा शानदार रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में।

HBN News TV-(Car Launch in December) साल 2025 अब अपने अंत पर आ गया है। साल की समाप्ति से पहले ही मार्केट में तीन कारें धूम मचाने आ रही है। इन कारों में आपको कई बेहतरीन फीचर्स (Best Car Features) मिलने वाले हैं। इसके साथ साथ ये तीनों कारें ही एसयूवी वैरिएंट की रहेगी। खबर में जानिये मार्केट में लॉन्च की जाने वाली इन कारों के बारे में।

ई-विटारा ने मचाया धमाल-

मार्केट में ई-विटारा को लॉन्च किया गया था। इस कार का फ्लैग ऑफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। कंपनी के गुजरात के प्लांट में इसका प्रोडक्शन (e-Vitara feature) भी शुरू कर दिया गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी द्वारा इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

ई-विटारा दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी क्लेम्ड रेंज (e-Vitara Launch date) 500 किलोमीटर से ज्यादा है। भारत में ये कार हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6 और टाटा कर्व ईवी जैसी गाड़ियों को टक्कर दे रही है।

पेट्रोल वेरियंट में आएगी ये दो कार-

टाटा सफारी और हैरियर कंपनी (Tata Safari feature) की सबसे ज्यादा पॉपुलर गाड़ियों में शुमार है। हर महीने इनकी अच्छी-खासी संख्या में बिक्री की जाती है। हालांकि, अभी तक ये गाड़ियां सिर्फ डीजल इंजन में ही लॉन्च की गई थी। अब कंपनी इनको पेट्रोल इंजन (Tata Safari Price) के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

ये नए मॉडल्स 9 दिसंबर को लॉन्च किये जाने वाले हैं। पेट्रोल इंजन के कारण इन गाड़ियों की कीमत कम होने वाली है। इसकी वजह से ये कंपनी के लिए गेमचेंजर एसयूवी (Tata Harrier) बनकर सामने आएगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि इन मॉडल्स के लॉन्च होने की वजह से कंपनी को काफी लाभ होगा और उनकी सेल्स में तेजी आएगी।

नई Kia Seltos होगी लॉन्च-

किआ की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV सेल्टोस को भी जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी द्वारा जल्द ही इसका नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा (Kia Seltos Price) भी कर दी है। किआ कंपनी सेल्टोस के नए मॉडल को 10 दिसंबर तक लॉन्च करेगी। हाल ही में इसका एक टीजर सामने आया था, इसमें गाड़ी में बदलावों (Kia Seltos Launch date) की झलक को लेकर जानकारी दी गई थी।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

कार में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बडे़ अपडेट्स को शामिल किया गया है। पहले मॉडल के मुकाबले ये कार ज्यादा बड़ी और चोड़ी होने वाली है। बाहर के डिजाइन (Kia Seltos) में बदलाव किये जा सकते हैं। गाड़ी में नए डैशबोर्ड के साथ कई नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

First published on: December 03, 2025 07:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading