ऑटो न्यूज

Car with sunroof : अब 7 लाख रुपए की रेंज में ले आएं सनरूफ वाली कार

Car with sunroof : अगर आप कम बजट में सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो अब 7 लाख रुपये की रेंज में भी बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं. इस सेगमेंट में कंपनियां स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी का अच्छा कॉम्बिनेशन दे रही हैं. टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों की कारें कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती हैं।

HBN News TV – (Car with sunroof )। कार खरीदने से पहले लोग अपना बजट और जरूरी फीचर्स (जैसे कि सनरूफ) तय करते हैं। अच्छी खबर यह है कि कई कार कंपनियों ने आम आदमी के बजट में सनरूफ वाली गाड़ियां पेश की हैं।

यदि आपका बजट लगभग 7 लाख रुपये तक है और आप गाड़ी में सनरूफ चाहते हैं, तो भी आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। इस मूल्य सीमा में आपको मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और हुंडई सहित कई प्रसिद्ध ब्रांडों की गाड़ियां मिल सकती हैं।

 

 

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz)-

 

टाटा अल्ट्रोज एक प्रीमियम और स्टाइलिश हैचबैक है, जो पांच कलर ऑप्शन और कुल 22 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें सनरूफ का फीचर भी दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है. कार में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है और यह पेट्रोल व CNG दोनों विकल्पों में आती है। बाइ-फ्यूल विकल्प के साथ यह कार भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल कर चुकी है।

 

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

मारुति डिजायर (Maruti Dzire)-

 

मारुति डिजायर को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। गाड़ी में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगा है. ये कार सात कलर ऑप्शन में मार्केट में मौजूद है. गाड़ी में 1197 cc का इंजन लगा है, जिससे 5,700 rpm पर 81.58 PS की पावर मिलती है और 4,300 rpm पर 111.7 Nm का टॉर्क मिलता है। मारुति की इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ लगा है. मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम प्राइस 6,25,600 रुपये से शुरू है।

 

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

हुंडई i20 (Hyundai i20)-

 

हुंडई i20 भी 7 लाख रुपये की रेंज में उपलब्ध एक लोकप्रिय हैचबैक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो iVT ट्रांसमिशन के साथ 87 bhp और 5-स्पीड मैनुअल के साथ 82 bhp की पावर देता है। यह कार नॉर्मल और स्पोर्ट्स दो ड्राइव मोड के साथ आती है। साथ ही इसमें सनरूफ का फीचर भी दिया गया है।

First published on: November 18, 2025 12:09 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading