Best Cheapest Cars : कम पैसों में बढ़िया कार खरीद के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऑपश्न
Best Cheapest Cars : अगर आप कम बजट में एक बढ़िया कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। ये कारें न केवल किफायती हैं बल्कि माइलेज और फीचर्स के मामले में भी बेहतरीन हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है उन पांच कारों के बारे में जो बजट सेगमेंट में बेस्ट साबित हो सकती हैं-
HBN News Tv – (Best Cheapest Cars)। नया GST स्लैब लागू होने के बाद देशभर में कारों की कीमतों में कमी आई है। इस बदलाव से सबसे सस्ती कारों की सूची में भी परिवर्तन हुआ है. अब Maruti Alto K10 की जगह Maruti S-Presso भारत की सबसे सस्ती कार बन गई है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 3.50 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कि देश की 5 सबसे सस्ती कारें कौन-सी हैं?
MarutiS-Presso-
मारुति एस-प्रेसो अब देश की सबसे सस्ती कार बन गई है। इसके STD (O) वेरिएंट की कीमत 4.26 लाख से घटकर 3.49 लाख हो गई है. कीमत में यह भारी कटौती लगभग 18% की है, जिससे ग्राहकों को सीधा 76,600 का फायदा हुआ है। इस बड़ी कटौती के बाद, एस-प्रेसो (s-presso) बजट सेगमेंट में एक सबसे डिमांडिंग कार के रूप में उभरी है।
MarutiAltoK10 –
मारुति ऑल्टो K10 पहले भारत की सबसे सस्ती कार थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है। इसके STD (O) वैरिएंट की कीमत 4.23 लाख से घटकर 3.69 लाख रुपये रह गई है यानी ग्राहकों को लगभग 53,100 की बचत हो रही है। Alto K10 अब भी अपनी किफायती कीमत (Maruti Alto K10 Price) और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से पॉपुलर है।
RenaultKwid-
Renault Kwid अब देश की तीसरी सबसे सस्ती कार है. इसके 1.0 RXE वैरिएंट की कीमत पहले 4.69 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4.29 लाख रुपये हो गई है। इसमें लगभग 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। SUV जैसी स्टाइलिंग और बजट-फ्रेंडली कीमत इसे एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।
Tata Tiago –
Tata Tiago देश की चौथी सबसे सस्ती कार है। पहले इसके XE वैरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये थी, लेकिन GST कटौती के बाद अब यह 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी ग्राहकों को करीब 42,500 रुपये का फायदा हुआ है। दमदार बिल्ड क्वालिटी और स्टाइलिश लुक्स के कारण Tiago इस प्राइस पॉइंट पर वैल्यू फॉर मनी कार है।
Maruti Celerio –
Maruti Celerio अब भारत की सस्ती कारों की सूची में एक और किफायती विकल्प बन गई है। Celerio के LXI वेरिएंट की कीमत में भारी कटौती की गई है। इसकी कीमत पहले 5.64 लाख रुपये थी, जो अब 94,100 रुपये (या लगभग 17%) घटकर 4.69 लाख रुपये हो गई है। यह कटौती Celerio को ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक और सुलभ बनाती है।
First published on: November 11, 2025 02:05 PM