Auto News : इनोवा, स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर को टक्कर दे रही ये 7-सीटर कार, लोग हुए दीवाने
Auto News : लगातार भारतीय बाजार में यह 7-सीटर MPV धमाल मचा रही है। बता दें कि किफायती कीमत, दमदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से नवंबर 2025 में भी इसने इनोवा, स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर जैसी पॉपुलर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि 8.80 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार एक बार फिर अपने सेगमेंट में नंबर-1 बनकर उभरी है-
HBN News TV – (Auto News)। मारुति सुजुकी के लिए यह पूरा साल काफी सफल रहा है, खासकर MPV सेगमेंट में अर्टिगा ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। नवंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट में भी अर्टिगा (Ertiga) ने अपने सेगमेंट में टॉपर बरकरार रखी। पिछले महीने इसकी 16,197 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जिसके साथ यह देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में 6वें स्थान पर रही।
इस बार भी अर्टिगा ने टॉप-10 बिक्री सूची में अपनी जगह बनाए रखते हुए 7-सीटर (Maruti Ertiga best selling 7 seater) महिंद्रा स्कॉर्पियो को पीछे छोड़ दिया। स्कॉर्पियो की नवंबर में 15,616 यूनिट्स बिकीं, जबकि अर्टिगा उससे 581 यूनिट आगे रही। खास बात यह है कि टॉप-10 की इस लिस्ट में अर्टिगा MPV सेगमेंट की अकेली मॉडल बनी रही।
अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Ertiga ex-showroom price) 8.80 लाख रुपए है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन (toyota roomian), टोयोटा इनोवा, रेनो ट्राइबर, किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है। ये टोयोटा की फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) पर भी भारी पड़ रही है।
टॉप-10 कार सेल्स नवंबर 2025-
रैंक – मॉडल- नवंबर 2025 – नवंबर 2024 -YoY
1 – टाटा नेक्सन – 22,434 15,329 46%
2 – मारुति सुजुकी डिजायर – 21,082 11,779 79%
3 – मारुति सुजुकी स्विफ्ट – 19,733 14,737 34%
4 – टाटा पंच – 18,753 – 15,435 – 21%
5 – हुंडई क्रेटा – 17,344 – 15,452 – 12%
6 – मारुति सुजुकी अर्टिगा – 16,197 – 15,150 – 7%
7 – महिंद्रा स्कॉर्पियो – 15,616 – 12,704 – 23%
8 – मारुति सुजुकी फ्रोंक्स – 15,058 – 14,882 – 1%
9 – मारुति सुजुकी वैगनआर – 14,619 – 13,982 – 5%
10 – मारुति सुजुकी ब्रेजा – 13,947 – 14,918 -7%
मारुति अर्टिगा: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस-
मारुति सुजुकी अर्टिगा के इंजन (Maruti Suzuki Ertiga Engine) में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 102 बीएचपी की पावर और 136 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें CNG वेरिएंट का विकल्प भी मौजूद है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मॉडल (petrol model) लगभग 20.51 Km/L जबकि CNG वेरिएंट करीब 26.11 Km/Kg का माइलेज देते है।
First published on: December 11, 2025 03:46 PM