Auto News : भारत की ये 5 धाकड़ डीजल कारें देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज, मिलेंगे दमदार फीचर्स
Auto News : भले ही इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों की खूब डिमांड देखी जा रही है, लेकिन फिर भी भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के अलावा डीजल कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। आज हम आपको देश की ऐसी 5 डीजल कारों के बारे में बताने वाले हैं, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का बेहतरीन संतुलन है। इन टॉप कारों (Best diesel cars ) में दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
HBN News Tv – (Auto News)। अगर आप ज्यादा माइलेज और कम खर्च वाली कार को पसंद करते हैं और ज्यादा माइलेज वाली कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में ऐसी टॉप कारों (Fuel Efficient Diesel Cars) के बारे में बताने वाले हैं, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। ये कारें लंबी दूरी पर कम खर्च, और बढ़िया माइलेज ऑफर करती है।
Mahindra XUV 3XO कैसे है बेस्ट
महिंद्रा की नई एसूयवी XUV 3XO (Mahindra’s new SUV XUV 3XO) दिखने में एकदम स्मार्ट है और इसका डिजाइन भी एकदम शानदार है। बता दें कि इस कॉम्पैक्ट SUV में 1.5-लीटर टर्बोडीजल CRDe इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ 21.2 kmpl तक का माइलेज ऑफर करता है। Mahindra की इस एसयूवी में XUV 3XO में परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का बेहतरीन संतुलन मिलता है।
Hyundai Creta भी नहीं है किसी से कम
Hyundai Creta भी बेस्ट एसयूवी (Hyundai Creta best SUV) कही जाती है। ये एसयूवी अपनी शानदार डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के तौर पर दुनियाभर में मशहुर है। इस कार में 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो ये कार 21.8 kmpl तक का माइलेज देता है। फैमिली यूज के लिए ये कार एकदम परफेक्ट है। इस कार कोभारतीय ऑटोमोबाइल में कम्फर्ट, फीचर्स और माइलेज तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन कहा जाता है।
Tata Altroz कैसे है बेस्ट एसयूवी
Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक (Tata Altroz Premium Hatchback Car) कार कहलाती है। इस कार में डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। टाटा की यह कार 1.5-लीटर Revotorq इंजन 23.64 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। Altroz माइलेज के साथ-साथ सेफ्टी लिहाज से भी बेस्ट मानी जाती है। उन लोगों के लिए यह कार सही है, जो लोग कॉम्पैक्ट साइज में डीजल की प्रैक्टिकलिटी चाहते हैं।
Tata Nexon ऑफर करती है इतनी माइलेज
Tata Nexon (Tata Nexon Features) की बात करें तो ये कार अपने दमदार डिजाइन और सुरक्षा के लिए काफी पॉपुलर है। बता दें कि इस कार का 1.5-लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के अंतर्गत आता है और 24.08 kmpl तक का माइलेज ऑफर करता है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस कार को Nexon को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है और यह अपनी कैटेगरी की सबसे एफिशिएंट SUV के तौर पर जानी जाती है।
Kia Sonet के फीचर्स
देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डीजल कार Kia Sonet है। इस कार का 1.5-लीटर CRDi इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है और ये कार 24.1 kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है। बता दें कि इसकी Sonet न सिर्फ फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ ही इसका इंजन टॉर्की और ड्राइविंग में मजेदार भी है। इस एसयूवी में कॉम्पैक्ट डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स (Kia Sonet Features) और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलते हैं।
भले ही इलेक्ट्रिक कारों का जमाना है, लेकिन फिर भी डीजल इंजन लॉन्ग ड्राइवर्स का आज भी फेवरेट बना हुआ है। इससे पता चलता है कि डीजल (Best Diesel Cars) एक समझदारी भरा ऑप्शन है। कम रनिंग कॉस्ट, ज्यादा माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस के चलते डीजल कारें 2025 में भी अपना दबदबा बनाए हुए हैं।
First published on: November 07, 2025 12:33 PM