ऑटो न्यूज

Cheap Car : 5 लाख से भी कम कीमत में आ जाएगी ये कार, फीचर्स भी है शानदार

Car Under 5 Lakh : अगर आप भी एक नई शानदार कार की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि हम आपको कुछ ऐसी कारों (Best Car In India) के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि 5 लाख रुपये से भी कम कीमत में आ जाती है। इन कारों के फीचर्स भी काफी शानदार है।

HBN News TV-(Best Car) आज से 14 दिन बाद नए साल की शुरुआत होगी। ऐसे में अगर आप न्यू ईयर पर नई कर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट कम है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको 5 लाख रुपये (Car Under 5 Lakh) से काम में मिलने वाली कुछ धाकड़ कारों के बारे में बताने वाले हैं। यह गाड़ियां आपको एडवांस फीचर से लैस मिलेंगे। सेफ्टी फीचर के मामले में भी यह नंबर वन पर आती हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से।

Maruti Suzuki S-Presso की इतनी है कीमत-

पांच लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कार में Maruti Suzuki S-Presso को शामिल किया गया है। ये भारत की सबसे किफायती माइक्रो SUV मानी जा रही है। जीएसटी कटौती (Maruti Suzuki S-Presso Price) आने के बाद इसकी शुरुआती कीमत कम होकर 3.49 लाख रुपये हो जाती है। इसकी वजह से ये और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है। SUV जैसा बॉक्सी डिजाइन और 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान प्रदान करता है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन (Maruti Suzuki S-Presso Feature) मिल जाता है। जोकि 66 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जो भी लोग माइलेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो उनके लिए इसका CNG वर्जन भी मौजूद है। इसमें 33 किमी प्रति किलोमीटर की माइलेज मिल जाती है। फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और रियर पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स दिये जाते हैं।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Maruti Suzuki Alto K10 भी है शामिल-

Alto K10 काफी लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। ऐसे में अब ये कार पहले से भी ज्यादा किफायती हो गई है। इस कार की शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये हो गई है। नई जनरेशन (Maruti Suzuki Alto K10 Price) के साथ इसका लुक ज्यादा फ्रेश हो गया है और माइलेज भी बेहतर बनी हुई है। इसमें 1.0-लीटर K10B इंजन दिया गया है, जोकि 67 PS की पावर जनरेट करता है। CNG वेरिएंट लगभग 33.85 किमी प्रति किलो का माइलेज ऑफर करता है। जोकि इसे डेली यूज (Alto K10 Rate) के लिए एक बेहतरीन कार बना देता है। फीचर्स में पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऊंचे वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स तक का विकल्प मिल जाता है।

Renault Kwid में मिलेगा एसयूवी जैसा लुक-

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

अगर आप छोटी कार में SUV के जैसा लुक चाह रहे हैं तो Renault Kwid आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 4.29 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इस कार का स्टाइलिश डिजाइन (Renault Kwid Specs) और 184 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे युवाओं के बीच खासा पॉपुलर बना देना है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जोकि 68 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज लगभग 22 किमी प्रति लीटर है। फीचर्स (Renault Kwid Features) के बारे में बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, रियर व्यू कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बना देनी है।

Maruti Suzuki Celerio देगी शानदार माइलेज-

Maruti Suzuki Celerio को भारत की सबसे ज्यादा माइलेज (Maruti Suzuki Celerio) देने वाली कारों में शामिल किया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये तक की है। इस कार में आपको 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जोकि 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार का CNG वर्जन (Maruti Suzuki Celerio Price) लगभग 34 किमी प्रति किलो तक का माइलेज ऑफर करता है। इसी कारण से इसे अक्सर “माइलेज क्वीन” के नाम से जाना जाता है। फीचर्स में क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन, अच्छा खासा बूट स्पेस (Maruti Suzuki Celerio Boot Space) और डुअल एयरबैग्स मिल जाते हैं, जोकि इसे बजट के बावजूद प्रीमियम फील देते हैं।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

सीएनजी वैरियंट में आएगी Tata Tiago-

Tata Tiago को बजट सेगमेंट में सेफ्टी के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद कारों में शामिल किया गया है। जीएसटी कटौती होने के बाद इसकी शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये तक हो गई है। इसमें 1.2-लीटर Revotron इंजन (Tata Tiago) मिल जाता है, जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में मिल जाती है। माइलेज 23 से 26 किमी प्रति लीटर के बीच रहता है। फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, (Tata Tiago Specs) Harman का साउंड सिस्टम, ESP और 4-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिल जाती है। जोकि इसे इस लिस्ट का सबसे मजबूत ऑलराउंडर बना देता है।

First published on: December 17, 2025 05:54 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading