ऑटो न्यूज

Tata Sierra की बुकिंग को लेकर ग्राहको के बीच मचा बवाल, इस दिन से ग्राहकों को मिलनी शुरू होगा इस शानदार SUV की चाबी

Tata Sierra Delivery : वाहन निर्माता कंपनी टाटा की गाड़ियों की डिमांड लोगों के बीच लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ियों में दिए जाने वाले हर एक एडवांस फीचर्स को देख हर कोई इस कंपनी की गाड़ी खरीदने के लिए लाइनों में लग रहा है। टाटा कंपनी के ग्राहक अब टाटा सिएरा की डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्राहकों की तरफ से इस गाड़ी की ताबड़तोड़ बुकिंग की जा रही है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं टाटा कंपनी की सिएरा गाड़ी की डिलीवरी लोगों को किस दिन से मिलनी शुरू हो जाएगी।

HBN News TV : (TATA Cars) भारतीय कार बाजार में वैसे तो कई कंपनियां फेमस है लेकिन बात की जाए टाटा की तो इस कंपनी की गाड़ियां खरीदने के लिए लोग काफी उतावले हुए रहते हैं। जब भी कंपनी द्वारा कोई नई गाड़ी बाजार में पेश की जाती है तो लोगों द्वारा बुकिंग की झड़ी लगा दी जाती है। बीते दिनों पहले टाटा कंपनी द्वारा अपनी गाड़ी सिएरा को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था इसके बाद से ग्राहकों द्वारा काफी तेजी से इस गाड़ी की बुकिंग (Tata Sierra bookings) की जा रही है। भारतीय बाजार में लांच होने के बाद यह गाड़ी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है।

ग्राहकों द्वारा गाड़ी की बुकिंग स्पीड को देखते हुए कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि कंपनी द्वारा इस गाड़ी की डिलीवरी कब से शुरू की जाएगी। चलिए खबर के माध्यम से आप लोगों को बताते हैं कि नंबर वन वाहन निर्माता कहीं जाने वाली कंपनी टाटा अपनी मिड साइज SUV सिएरा की डिलीवरी कब (Tata Sierra deliveries) से शुरू करने वाली हैं।

Tata की इस गाड़ी की बुकिंग और वेटिंग पीरियड की बात की जाएं तो…

टाटा सिएरा (Tata Sierra) की बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इस कार को आप टाटा की ऑफिशियल डीलरशिप या उनकी वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने 21,000 रूपये का बुकिंग अमाउंट तय किया है, जो गाड़ी की फाइनल कीमत (Tata Sierra Price) में शामिल कर दिया जाएगा। इस गाड़ी में कंपनी की तरफ से कई खास फीचर्स दिए गए है जिनकी वजह से ग्राहक इस गाड़ी को खरीदने पर काफी जोर दे रही है।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

16 दिसंबर के बाद से ही ग्राहको द्वारा इस गाड़ी की काफी ज्यादा बुकिंग की जा रही है। लगातार बढ़ रही बुकिंग को देख हर किसी के मन में इस कार की डिलीवरी से जुड़ा सवाल चल रहा है जिसको अब कंपनी द्वारा क्लीयर कर दिया गया है और बताया है कि इस गाड़ी की डिलीवरी कब तक शुरू हो जाएगी।

Tata Motors कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक अपडेट के माध्यम से साफ-साफ बताया गया है कि New Tata Sierra की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इसका मतलब है कि डिलीवरी शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। लॉन्च होने के बाद से ही लोग इस गाड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह से इसकी वेटिंग पीरियड थोड़ी लंबी हो सकती है। वेटिंग पीरियड गाड़ी के वेरिएंट, रंग और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस भी काफी दमदार

Tata कंपनी की नई गाडी Sierra 2025 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। टाटा कंपनी की इस मिड साइज SUV में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। यह इंजन शहर में चलाने में आसान है और हाईवे पर भी आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव देता है। Tata Sierra की सीटिंग पोजिशन ऊंची है, जिससे इसे चलाते समय एक मजबूत SUV जैसा फील आता है।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

Tata Sierra का माइलेज की बेहद शानदार

टाटा कंपनी की हर एक गाड़ी माइलेज (Tata Sierra’s mileage) के मामलें में काफी अच्छी रेटिंग हासिल कर लेती है और कुछ ऐसा ही टाटा सिएरा को बताया जा रहा है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए अपडेट से पता चलता है कि Tata Sierra 18.2 kmpl तक का माइलेज देती है, जो इस सेगमेंट में अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कंपनी इसमें टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन के ऑप्शन भी देती है।

Tata Sierra देती है कई बड़ी-बड़ी गाडियों को टक्कर

माइलेज तथा अन्य फिचर्स के मामलें में तो टाटा कंपनी की गाड़ी दमदार बताई जा रही है बल्कि अन्य कार कंपनियों के बीच भी इस कंपनी की कारों का दबदबा बना रहता है। बीतें दिनों भारतीय बाजार में आई टाटा कंपनी की गाड़ी सिएरा भी कई बड़ी-बड़ी कारों को चुनौती दे रही है। नई Tata Sierra की टक्कर सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Hyryder और Maruti’s new Victories जैसी गाड़ियों से होगी।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: December 24, 2025 11:15 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading