wheat rate hike : 1 महीने में कितने बढ़े गेहूं के भाव, जानिये गेहूं के ताजा भाव
wheat rate hike : गेहूं में गिरावट के बाद रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल गेहूं के भाव में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। अब एक बार फिर से मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ी है। एक महीने के आंकड़ें सामने आ चुक हैं कि जिसमें बताया गया है कि 1 महीने में गेहूं में कितना इजाफा हुआ है।
HBN News TV – (wheat rate hike)। सीजन की शुरूआत में गेहूं के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन उसके बाद से गेहूं की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस बार गेहूं ने किसानों को अच्छा मुनाफा दिया है। इस समय भी गेहूं के भाव में उतार चढ़ाव के बीच किसान मुनाफा बुक कर रहे हैं। गेहूं में तेजी के बाद मंडियों में आवक में वृद्धि हुई है। इस बार गेहूं के दाम में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।
1 महीने में कितने बढ़े गेहूं के रेट –
देश भर की मंडियों (taaja gehun mandi bhav) में एक महीने में गेहूं के भाव में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी रिकॉर्ड की गई है। गेहूं में उछाल आने से इसका सीधा असर आटे पर भी देखने को मिला है। आटे के भाव में 1 प्रतिशत से अधिक बढ़ौतरी हुई है।
वहीं अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले 3 महीनों से निचले स्तर पर चल रहे गेहूं (International market wheat rate) के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। 1 महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाजार में गेहूं महंगा हुआ है। वहीं, गेहूं के रिटेल और थोक भाव भी 2 प्रतिशत बढ़े हैं।
गेहूं के रिटेल और थोक भाव में रिकॉर्ड बढ़ौतरी –
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेल गेहूं भाव (Retail Wheat Price) में 1.57 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकी थोक भाव में 1.54 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं, गेहूं में बढ़ौतरी से आटे की रिटेल कीमतों (wheat rate) में 1.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और थोक भाव 1.20 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
2500 रुपये क्विंटल के पार पहुंची गेहूं –
खुले बाजार बिक्री योजना (Open Market Sale Scheme) में गेहूं के भाव नजर डालें तो 2024 से 2025 मार्केटिंग सीजन में गेहूं का रेट 2300 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं, साल 2025 से 2026 में गेहूं के मार्केटिंग सीजन में भाव 2550 रुपये प्रति क्विटंल बिक रही है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कहां पहुंचा गेहूं का भाव –
अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर नजर डालें तो गेहूं में गिरावट के बाद बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 1 सप्ताह में गेहूं (wheat rate Hike) 0.38 प्रतिशत महंगा हुआ है, जबकि 1 महीने में गेहूं 4.21 प्रतिशत दबाव देखने को मिला है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक गेहूं की कीमतों में 5.94 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि 1 साल में इसमें 3.36 प्रतिशत की तेजी आई है।
कब बढ़ेंगे गेहूं के दाम –
WPPS अजय गोयल का कहना है कि सितंबर से अक्तूबर महीने में गेहूं की बिक्री बढ़ने की संभावना है। 20 से 25 दिन पहले ही गेहूं के भाव में तेजी आने से मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ी थी। अजय गोयल ने कहा है कि अब कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में गेहूं में (wheat Price) की डिमांड बढ़ सकती है और रेटों में तेजी देखने को मिल सकती है।
आने वाले दिनों में गेहूं महंगी होगी या सस्ती?
बाजार जानकारों का कहना है कि गेहूं की कीमतें आगे कैसी रहेगी। इस सवाल का स्टीक जवाब देना तो काफी मुश्किल है। लेकिन गेहूं की कीमतें (wheat rate) रेंजबाउड रह सकती है। OMSS की तलवार जब तक लटकी है तब तक आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों में तेजी की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके उलट भी हो सकता है अगर गेहूं की सप्लाई बढ़ती है तो भाव में हल्का उछाल आ सकता है।
First published on: August 12, 2025 08:19 PM