दिल्ली-NCR में कोहरा, येलो अलर्ट जारी, नए साल पर होगी बारिश
Delhi-NCR Weather - दिल्ली-NCR में कोहरे का असर लगातार जारी है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है और सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित (air traffic affected) हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नए साल पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम ठंडा और गीला रहेगा...
HBN News TV (Delhi-NCR Weather Update) दिल्ली में कोहरा और प्रदूषण का असर जारी है। सुबह से ही कई इलाकों में कोहरे की चादर दिखाई दे रही है, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी कम (Low visibility on the road) होने के कारण वाहन धीरे चल रहे हैं। कल भी कोहरे के कारण विमान और रेल सेवाओं में रुकावट देखी गई थी। मौसम विभाग ने आज को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
कल 120 से ज्यादा फ्लाइट रद्द-
मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 120 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 16 विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। कोहरे के चलते शहर के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें (trains) देरी से पहुंचीं और करीब दो दर्जन ट्रेनें देरी से रवाना हुईं।
मंगलवार सुबह राजधानी (delhi weather update) की सड़कों पर भी कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एयरपोर्ट (delhi airport) और एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा है कि वह उड़ान का समय देखकर ही घर से निकलें। अगले कुछ दिन भी कोहरे का असर उड़ानों पर रह सकता है।
कोहरे से थोड़ी राहत, ठंड का असर जारी-
नए साल का स्वागत दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ हो सकता है। घने कोहरे से कुछ राहत मिलने के बावजूद ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।
कोहरे का येलो अलर्ट जारी-
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट (Delhi NCR yellow alert) जारी किया है। मंगलवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते साफ हो गया और दस बजे के बाद कई जगहों पर धूप निकली। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कुछ ऊपर है।
नहीं गिरा कश्मीर का पारा-
कश्मीर में इस समय तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि सोमवार रात गुलमर्ग और पहलगाम में पारा शून्य (Pahalgam temperature zero) से नीचे गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ चल रहा है, जिसे कड़ाके की ठंड का 40 दिनों वाला दौर माना जाता है।
हवा बेहद खराब श्रेणी में-
मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi’s average air quality index) 388 रहा, जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है। शहर के 17 इलाकों का सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया। खासकर आनंद विहार और विवेक विहार जैसे इलाके 450 से ऊपर रहकर गंभीर श्रेणी में आए।
तराई-भाबर में बढ़ी कड़ाके की ठंड-
तराई-भाबर में ठंड (Cold in Terai-Bhabar) का असर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार, 30 दिसंबर का दिन पिछले छह वर्षों में सबसे ठंडा रहा। दिनभर धूप न निकलने और तेज हवाओं के चलते हल्द्वानी (Haldwani due to strong winds) और आसपास के क्षेत्रों का अधिकतम तापमान केवल 15 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया, जो कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ देता है।
First published on: December 31, 2025 02:13 PM