wheat Rate 2025 : गेहूं के भाव में एक बार फिर आई तेजी, यूपी में गेहूं 3000 से ऊपर
wheat Rate 2025 : गेहूं के भाव में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखे को मिल रहा है। अगस्त महीने के बाद से गेहूं में तगड़ी तेजी आई है। लगातार हो रही बढ़ौतरी के चलते गेहूं के दाम हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। गेहूं के भाव में तेजी आने से अब मंडियों में इसकी खरीद फरोख्त में भी बढ़ौतरी हुई है।
HBN News TV (wheat Rate 2025 )। गेहूं के रेट तगड़ा उछाल आया है। पिछले कई दिनों से गेहूं भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सीजन के समय गेहूं के दाम में गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर से गेहूं के रेट बढ़ने लगे हैं। गेहूं (wheat rate update) सोने की तरह महंगी होती जा रही है। इससे किसानों को खूब लाभ हो रहा है। गेहूं के रेट बढ़ने से मंडियों में इसकी बिक्री में तेजी आई है। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं MSP से ऊपर बिक रही है।
3000 रुपये प्रति क्विंटल से महंगी बिक रही गेहूं –
गेहूं का रेट अधिकतर मंडियों (mandi bhav today) में 3 हजार रुपये क्विंटल से अधिक है। खासकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम (UP wheat price) प्रति क्विंटल पर 400 रुपये और बढ़ गए हैं। इस बढ़ौतरी के बाद कुछ मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट (wheat maximum price) 2750 रुपये से बढ़कर 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। वहीं, कुछ मंडियों में गेहूं के अधिकतम दाम (mandi bhav 5 august) इससे कम भी हैं।
MP की मंडियों में गेहूं का भाव- (MP wheat Rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बनापुर 2341 2846
बरेली 2406 2979
अलीराजपुर 2450 2852
बुरहानपुर 2339 2739
धार 2475 2680
हनुमाना 2408 2470
विदिशा 2530 3180
इंदौर 2180 3026
आरोन 2250 2650
बड़ामलहरा 2362 2582
भांडेर 2415 2775
जोबत 2405 2675
खतेगांव 2350 2589
गंजबासौदा 2408 2876
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव – (Up Ka Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
मोहम्मदी 2250 2575
पुखरायां 2325 2840
फैजाबाद 2380 2995
हरगांव 2470 2660
आनंदनगर 2422 2800
बंथरा 2465 3025
सहारनपुर 2440 3150
मोठ 2410 2956
अकबरपुर 2420 3001
अलीगढ़ 2415 2920
घिरौर 2380 2875
बछरावां 2350 2775
मोहम्मदाबाद 2465 2695
बरौत 2440 2600
नोट : गेहूं के भाव (wheat rate update) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
First published on: September 21, 2025 09:19 PM