Gehu Ka Bhav : रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे गेहूं के रेट, इन मंडियों में MSP से पार पहुंचा भाव
Gehu Ka Bhav : गेहूं की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। गेहूं के रेट बढ़ने से किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं के रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहे हैं। किसान अब गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव -
HBN News TV – (Gehu Ka Bhav)। गेहूं के भाव में जबरदस्त उछाल आया है। आज 2 दिसंबर को भी गेहूं के रेट में तेजी आई है। लगातार गेहूं के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे किसानों को लाभ हो रहा है। सबसे ज्यादा मुनाफा उन किसानों को हुआ है जिन्होंने सीजन के समय से ही गेहूं का स्टॉक किया हुआ था। अब जैसे ही मंडियों में गेहूं के रेट (Wheat Rate Hike) हाई लेवल पर पहुंचे हैं किसान गेहूं को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं।
हाई पर पहुंचे गेहूं के रेट –
हालिया बढ़ौतरी के बाद गेहूं के दाम एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये से ऊपर हो गए हैं। इस हिसाब से प्रति क्विंटल गेहूं के अधिकतम दाम (wheat Maximum Price) 2760 रुपये तक पहुंच गए हैं।
हालांकि, कुछ मंडियों में भाव इससे कम भी हैं, यह अंतर गेहूं की किस्मों व गुणवत्ता के कारण है। अगर गेहूं के न्यूनतम भाव (wheat minimum price) की बात करें तो ये एमएसपी से ऊपर ही चल रहे हैं। कुल मिलाकर इस समय किसानों को गेहूं बिक्री पर पहले से अधिक ही मुनाफा मिल रहा है।
बुलंदशहर (BULANDSHAR) मंडी
गेहूं भाव 2470
तिलहर (TILHAR) मंडी
गेहूं भाव 2380 से 2390
समस्तीपुर (SAMASTIPUR) मंडी
गेहूं भाव 2680
नजफगढ़ (NAJAFGARH) मंडी
गेहूं भाव 2600 से 2650
जोधपुर (JODHPUR) मंडी
गेहूं 1% छूट भाव ₹2700
अमृतसर (AMRITSAR) मंडी
गेहूं नेट भाव 2650
अलवर (ALWAR) मंडी
गेहूं लूज भाव 2510
इटावा (ETAWAH) मंडी
गेहूं भाव 2460
औरैया (AURAIYA) मंडी
गेहूं भाव 2450
बहराइच (BAHRAICH) मंडी
गेहूं भाव 2500
मथुरा (MATHURA) मंडी
गेहूं भाव 2500 से 2525
राजकोट (RAJKOT) मंडी
गेहूं मिलबर भाव 2525 से 2575
दिल्ली मंडी
एमपी लाइन गेहूं का भाव 2750 से 2760
यूपी लाइन गेहूं का भाव 2750 से 2760
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2750 से 2760
पटना (PATNA) मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2700
देवास (DEWAS) मंडी
मिल क्वालिटी गेहूं भाव 2400
मालवराज गेहूं भाव 2600
लोकवान गेहूं भाव 2600 से 2900
First published on: December 02, 2025 05:38 PM