Wheat Price Hike : गेहूं की कीमतों रिकॉर्ड तोड़ तेजी, इतने रुपये क्विंटल हुई कीमत
Wheat Price Hike : देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों की मंडियों में गेहूं के भाव में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इस तेजी के चलते किसानों में उत्साह बढ़ा है और रबी सीजन की बुवाई को लेकर उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। बाजार में गेहूं की मांग और सप्लाई (Demand and supply of wheat) दोनों सक्रिय हैं... आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कितने रुपये क्विंटल बिक रहा है गेंहू-
HBN News TV – (Gehu Mandi Bhaav) – देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों की कृषि उपज मंडियों में इस समय भाव मजबूत बने हुए हैं। कई बाजारों में दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 23 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का मॉडल रेट (Model rate of wheat in the markets of Uttar Pradesh) 2,500-2,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा, जबकि कुछ मंडियों में भाव 2,800-2,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के दाम (MP Wheat Prices) लगातार ऊंचे बने हुए हैं। इंदौर मंडी में अधिकतम भाव 2,933 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया, जबकि नीमच में यह लगभग 2,911 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गुना और धार जैसे क्षेत्रों में भी गेहूं 2,850 रुपये से ऊपर बिकता दिखा। वहीं, कुछ मंडियों जैसे गौतमपुरा और जबलपुर में भाव 2,200-2,300 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव-
मंडी – वैरायटी/ग्रेड – न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) – अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) – औसत कीमत (रु/क्विंटल)
गौतमपुरा, इंदौर – गेहूं (FAQ) – 2200 – 2215 – 2215
जबलपुर – गेहूं (Non-FAQ) – 2200 – 2200 – 2200
पिछोर, शिवपुरी – गेहूं (Non-FAQ) – 2295 – 2315 – 2305
रामनगर, सतना – मिल क्वालिटी (Non-FAQ) – 2310 – 2310 – 2310
केवलारी, सिवनी – मिल क्वालिटी (Non-FAQ) – 2325 – 2325 – 2325
बक्सवाहा, छतरपुर – मिल क्वालिटी (Non-FAQ) – 2300 – 2325 – 2300
खातेगांव, देवास – गेहूं (FAQ) – 2425 – 2505 – 2500
हरदा – मिल क्वालिटी (FAQ) – 2352 – 2489 – 2480
बैरसिया, भोपाल – गेहूं (FAQ) – 2501 – 2501- 2501
कैलारस, मुरैना – गेहूं (FAQ) – 2490 – 2500 – 2500
जीरापुर, राजगढ़ – गेहूं (FAQ) – 2508 – 2520 – 2520
बदनगर, उज्जैन – गेहूं (FAQ) – 2481 – 2520 – 2520
आगर, शाजापुर – गेहूं (FAQ) – 2521 – 2621 – 2621
गुना – गेहूं (FAQ) – 2655 – 2890 – 2890
इंदौर – गेहूं (FAQ) – 2380 – 2933 – 2933
नीमच – गेहूं (FAQ) – 2770 – 2911 – 2911
तराना, उज्जैन – गेहूं (FAQ) – 2381- 2837 – 2837
धार – मालवा शक्ति (FAQ) – 2850 – 2850 – 2850
बीना, सागर – गेहूं (FAQ) – 2461 – 2660 – 2660
सुवासरा, मंदसौर – मिल क्वालिटी (Non-FAQ)- 2405 – 4211 – 4211
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं (up wheat prices) की दड़ा किस्म के भाव स्थिर और मजबूत बने हुए हैं। बाराबंकी, जौनपुर, सहारनपुर और शामली जैसी प्रमुख मंडियों में दाम लगभग 2,600 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके हुए हैं। वहीं, बहराइच, बलरामपुर और रायबरेली जैसे जिलों में भी भाव MSP से ऊपर बने हुए हैं, जिससे किसानों को अच्छे रिटर्न मिल रहे हैं।
यूपी की मंडियों में गेहूं का भाव-
मंडी – वैरायटी/ग्रेड – न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) – अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) – औसत कीमत (रु/क्विंटल)
नानपारा, बहराइच – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2400 – 2500 -2450
बलरामपुर – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2400 – 2600 – 2500
लालगंज, रायबरेली – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2400 – 2500 -2450
बस्ती – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2425 – 2580 – 2530
आनंदनगर, महाराजगंज – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2425 – 2625 – 2525
इटावा – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2455 – 2510 – 2485
हरदोई – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2490 – 2530 – 2510
मैनपुरी – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2470 – 2500 – 2480
बांगरमऊ, उन्नाव – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2450 – 2550 – 2500
बरेली – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2500 – 2600 – 2560
फर्रुखाबाद – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2500 – 2585 – 2560
जायस, रायबरेली – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2520 – 2580 – 2550
मिर्जापुर – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2545 – 2615 – 2585
बाराबंकी – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2540 – 2640 – 2590
जौनपुर – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2575 – 2630 – 2600
सहारनपुर – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2500 – 2700 – 2600
शामली – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2570 – 2630 – 2600
मुगराबादशाहपुर, जौनपुर – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2510 – 2710 – 2610
आजमगढ़ – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2500 – 2630 – 2570
बुलंदशहर – गेहूं (दड़ा, FAQ) – 2540 – 2630 – 2590
रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 (Rabi Marketing Season 2025-26) के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। मौजूदा मंडी भाव इस MSP से ऊपर बने हुए हैं, जिससे किसानों को खुले बाजार (markets open to farmers) में बेहतर रिटर्न मिल रहा है। वहीं, आगामी रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसे बाजार पहले से ही काफी हद तक रिफ्लेक्ट (reflect) कर रहा है।
गेहूं के रकबे में हुई बढ़ाेतरी-
बीते साल से किसानों को गेहूं की मजबूत कीमतों (strong wheat prices) से उत्साह मिला है। साथ ही, मॉनसून और अनुकूल मौसम के चलते इस साल गेहूं की बुवाई तेज रही और रकबा बढ़ा है। चालू रबी सीजन में गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में बढ़कर 300 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुवाई में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो इस बार उत्पादन (production) नया रिकॉर्ड छू सकता है।
First published on: December 24, 2025 03:25 PM