Wheat Price hike : आटे के भाव ने की जेब ढीली, डबल हो गए गेहूं के दाम
Wheat Price hike : गेहूं के भाव आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब इसके रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। गेहूं में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से अब उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। गेहूं महंगा होने से आटे की कीमतें भी सातवें आसमान पर जा पहुंची है। चलिए जानते हैं मंडियों में किस रेट पर बिक रहा गेहूं -
HBN News TV (Wheat Price hike)। किसानों की एक बार फिर से मौज हो गई है। दरअसल, सीजन में गेहूं के भाव में नरमी देखने को मिल रही थी। वहीं, अब इसके रेट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अचानक गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी आई है और अब एक बार फिर मंडियों में गेहूं की आवाक तेजी से होने लगी है। ऐसे में व्यापारी भी हलचल में आ गए हैं।
गेहूं में आए तगड़े उछाल के बाद किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं (Gehu ka taja Bhav) की बिक्री पर तगड़ा मुनाफा हो रहा है। दरअसल, सीजन के समय कम रेट के चलते जिन किसानों ने गेहूं का स्टॉक किया था। उनकी अब चांदी हो गई है अब किसान बाजारों और मंडियों में गेहूं लेकर आने लगे हैं। निजी व्यापारी भी अब सीधा किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं।
इतने रुपये क्विंटल हुआ गेहूं का रेट-
गेहूं के भाव (Gehu Ka Bhav) में अगस्त की शुरुआत से ही जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी है और अब सितंबर महीने में भी गेहूं महंगा होता जा रहा है। अब नए महीने की शुरुआत के साथ गेहूं में तगड़ा उछाल आया है। इसके रेट कई मंडियों में हाई लेवल पर चल रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं 500 से 600 तक महंगा (Wheat Price Hike) हुआ है। इससे गेहूं का अधिकतम दाम 4000 प्रति क्विंटल के पास जा पहुंचा है।
इसके पहले यह 3500 प्रति क्विंटल बिक रहा था। इस बार गेहूं का MSP 2425 रुपए प्रति क्विंटल (MSP Wheat) तय किया गया है। अब किसानों को MSP से ऊपर गेहूं के दाम मिल रहे हैं। कुछ मंडियों में गेहूं के रेट 4000 प्रति क्विंटल से ऊपर हैं। वहीं, कई मंडियों में यह सस्ता भी बिक रहा है। देश की अलग-अलग मंडियों में किसानों को गेहूं की क्वालिटी और वैरायटी के अनुसार रेट मिल रहे हैं।
MP में गेहूं के दाम-
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के रेट (MP Wheat Rate) की बात करें तो यहां अधिकतम 3600 से 4100 प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद हो रही है। विदिशा मंडी में शरबती गेहूं के रेट 4100 प्रति क्विंटल है। वहीं, धड़ा में गेहूं के भाव 3750 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं। यहां पर गेहूं के न्यूनतम रेट 2410 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं।
UP में गेहूं के दाम-
उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी गेहूं के भाव (UP Wheat Rate) में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। यूपी में गेहूं 3500 से लेकर 3850 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। इटावा और लखनऊ की मंडी में गेहूं के दाम हाई लेवल पर चल रहे हैं। इसके अलावा, प्रदेश की कुछ मंडियों में गेहूं के दाम 3000 प्रति क्विंटल के लगभग हैं। वहीं, गेहूं की गुणवत्ता व किस्म के हिसाब से अलग-अलग रेट है।
राजस्थान की मंडियों मे गेहूं का ताजा भाव –
राजस्थान की मंडियों में गेहूं के रेट (Rajasthan Wheat Rate) की बात करें तो हाल ही में बड़ा फेरबदल हुआ है। राजस्थान की मंडियों में सीजन से लेकर अब तक सबसे महंगा गेहूं यहां बिक रहा है। यहां सीजन की शुरुआत में गेहूं का रेट 3400 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 3950 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। इसके अलावा बीकानेर, जोधपुर और जयपुर की मंडियों में गेहूं के रेट 3758 से लेकर 3982 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। बस्सी मंडी में गेहूं का भाव 4050 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
अभी और महंगा होगा गेहूं –
बाजार जानकारों का कहना है कि जिस तरह से गेहूं के भाव (gehu ka taja bhav) में लगातार तेजी देखी जा रही है और कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इसके दाम और भी बढ़ सकते हैं। बढ़ती मांग का असर आटे व गेहूं के रेट (wheat flour price) पर देखने को मिल सकता है। नवंबर व दिसंबर में किसानों को गेहूं के रेट (wheat price hike) अधिक मिलने से उनका मुनाफा बढ़ सकता है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए यह महंगा साबित हो सकता है।
First published on: September 03, 2025 02:53 PM