Weather Update – घने कोहरे के चलते उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी, यातायात प्रभावित
Today Weather Update - उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों में देरी (Flights and trains delayed) हो रही है... जिसके चलते मौसम विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले वे अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें-
HBN News TV – (Latest Weather Updates) उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और ठंड का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
26 और 27 दिसंबर को येलो अलर्ट (IMD yellow alert) जारी किया गया है, जिसमें सुबह और शाम को कम विजिबिलिटी और शीतलहर की संभावना (Weather alert) जताई गई है। कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों में देरी हो रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने फ्लाइट या ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।
IMD का पूर्वानुमान और चेतावनी-
घना कोहरा-
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना।
बिहार (Bihar ka mausam)-
26 से 28 दिसंबर तक रात और सुबह घना कोहरा।
शीतलहर-
उत्तराखंड में 26 दिसंबर तक, बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश (Bihar and Eastern Uttar Pradesh) में 28 दिसंबर तक, उत्तर-पश्चिम भारत में 26-27 दिसंबर को शीतलहर का असर।
येलो अलर्ट-
दिल्ली, हरियाणा (Harayana weather update), पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि में 26-27 दिसंबर को घने कोहरे के लिए।
दिल्ली-NCR के मौसम का हाल-
पिछले दो दिनों में दिल्ली-NCR को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन 26-27 दिसंबर को फिर घना कोहरा लौटने की संभावना है। बीते दिन कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रहा, जिससे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई थी। दिन में धूप निकली और अधिकतम तापमान 22.7°C (सामान्य से 2°C अधिक) जबकि न्यूनतम 10.2°C (सामान्य से 2.7°C अधिक) दर्ज किया गया।
यातायात पर प्रभाव –
कोहरे के कारण दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, पटना समेत कई शहरों में उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो (Indigo), स्पाइसजेट और अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। ट्रेनें भी कई घंटे देरी से चल रही हैं। यात्रियों से अपील है कि एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस (flight status) की जांच अवश्य करें। उत्तर भारत में सर्दी का यह दौर नए साल तक जारी रहने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। सर्दी और कोहरे से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और जरूरी यात्रा ही करें।
First published on: December 26, 2025 06:17 PM