खेती बाड़ी

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update : राजस्थान के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश होने वाली है। अब यहां पर कंपकंपाने वाली ठंड की शुरआत होने वाली है। खबर में जानिये राजस्थान के मौसम के बारे में।

HBN News Tv – (Weather Update)। राजस्थान का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर आने वाले दिनों में बारिश होगी। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का सामना करना होगा। आइए जानते हैं इस बारे में।

राजस्थान में बदला मौसम-

 

राजस्थान में मौसम (Rajasthan ka Mausam) का हाल एक बार फिर से बदल गया है। उत्तरी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की शुरुआत हो गई है। यहां पर अब हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में गुरुवार से बादल छाये रहने वाले हैं। इसके साथ साथ सात जिलों में बूंदाबांदी की उम्मीद है।

 

इन क्षेत्र में बढ़ेगी ठंड-

 

इसके साथ साथ बीकानेर, जयपुर (Jaipur weather) और भरतपुर संभाग में उत्तरी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शेखावाटी क्षेत्र तो सामान्य सर्दी वाले इलाकों को भी पीछे छोड़ गया है। सीकर और फतेहपुर में तापमान माउंट आबू से भी कम दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को फतेहपुर (सीकर) का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

सीकर जिले का पारा-

 

सीकर जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान (Rajasthan Tempreature) 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इससे जनजीवन पर ठंड का असर साफतौर पर देखा जा रहा है। नागौर में 5.2, चूरू में 5.6, करौली में 7.1, दासा में 6.5, झुंझुनूं में 7.5, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.5, गंगानगर में 8.7, अलवर में 6.5, वनस्थली (टोंक) में 9.3 और पिलानी में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। इस स्थिति में साफतौर पर बताया गया है कि प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ने वाला है।

 

दिन का इतना रहेगा तापमान-

 

दिन के तापमान के बारे में बात करें तो बर्फीली हवाओं (Winters in Rajasthan) और ठंडे मौसम की वजह से प्रदेश में धूप निकलने के बावजूद भी राहत नहीं मिल मिल पा रही है। बुधवार को राजस्थान के किसी भी शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंच पाया है।

 

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

जानिये आपके शहर का तापमान-

 

बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। जैसलमेर में 27.6, जोधपुर में 27.4, जालौर में 28.1, नागौर और बीकानेर में 26.4, चित्तौड़गढ़ में 26.3, कोटा में 24.3, जयपुर में 25, अलवर में 25.8, अजमेर और उदयपुर में 24.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है।

 

 

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को जालोर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में बादल छाये रहने वाला है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 28 नवंबर को दौसा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में मौसम बदलने वाला है। इन क्षेत्रों में बादल छाने के साथ साथ हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

धीरे धीरे बढ़ने लगा तापमान-

 

कुल मिलाकर, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव की वजह से धीरे-धीरे प्रदेश के दक्षिण और उत्तर-पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ता दिख रहा है। इससे अगले एक-दो दिनों में कई जिलों में दिन और रात के तापमान में और उतार-चढ़ाव दर्ज की जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

First published on: November 27, 2025 09:58 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading