खेती बाड़ी

Weather Update : दिल्ली-UP, बिहार में पलटेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और यूपी में तापमान में तेज़ गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि बिहार तक शीतलहर का असर पहुंच सकता है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते मौसम और कड़ाके का होने की संभावना है। ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-

HBN News TV – (Weather Update)। नवंबर का महीना खत्म होने वाला है, पर असली ठंड अभी बाकी है। अभी, दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक, दिन की धूप के कारण केवल सुबह और शाम को ही सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार, यह अस्थायी राहत जल्द ही खत्म हो जाएगी।

 

नवंबर के अंत में बढ़ेगी ठंड और प्रदूषण-

 

नवंबर के आखिरी सप्ताह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather Update) में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का असर भी दिख रहा है, जिससे साफ हवा मिलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, पहाड़ों पर मौसम बदल रहा है और कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली में गिरेगा पारा-

 

 

दिल्ली-एनसीआर में लोग ठंड और प्रदूषण दोनों की मार झेल रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 से अधिक हो गया है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, आज राजधानी में पारा गिरेगा, जिससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गलन वाली ठंड पड़ने की चेतावनी है। दिल्ली में आज सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है।

UP-Bihar में कोहरे की मार-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

उत्तर प्रदेश और बिहार में अब ठंड जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग (IMD weather update) ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत तक यह ठंड प्रकोप में बदल सकती है, जिससे उत्तर प्रदेश के कई शहर घने कोहरे की चादर से ढक जाएंगे। लोगों को अब सर्दी से बचने के लिए तैयार रहना चाहिए।

वहीं बिहार (Bihar Ka mausam) में भी ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। न्यूनतम तापमान कई दिनों से सिंगल डिजिट में दर्ज किया जा रहा है। वहीं सुबह के वक्त कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है। IMD के अनुसार अगले दो दिनों तक अगले 2 दिनों के दौरान औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी-चंपारण, गया, जमुई, कैमूर, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, नालंदा, पटना, सारण, रोहतास, शेखपुरा, सीतामढी, वैशाली और पश्चिम-चंपारण में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा पहाड़ों पर मौसम?

 

उत्तराखंड में सूखी ठंड के कारण लोग घरों में सिमट गए हैं, और मौसम विभाग ने अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान जताया है। पहाड़ी इलाकों (Himalayan weather) में बर्फबारी का असर निचले क्षेत्रों में भी महसूस हो रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, जबकि अगले सप्ताह तक बर्फबारी में तेज़ी आने की संभावना है। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई और घाटी वाले इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

First published on: November 21, 2025 12:49 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading