Weather Update : दिल्ली, UP-बिहार में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बरसेंगे बादल
Weather Update - उत्तर भारत में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और कई राज्य शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के साथ ही पांच अन्य राज्यों में भी आज तापमान तेजी से गिरने के संकेत हैं। दिल्ली, यूपी (Delhi Ka Mausam) और बिहार में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। ऐसे में IMD ने कई इलाकों के लिए ठंड का अलर्ट जारी किया है।
HBN News TV – (Weather Update)। उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है और कई राज्यों में तापमान तेजी से गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी पांच राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र (MP Mausam Update) और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। आज और कल कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है। इसके साथ ही मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (chattisgarh weather update) में भी शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मगर, उसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
इन 4 राज्यों में होगी बारिश-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather) ने 18 से 24 नवंबर के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।प्रभावित क्षेत्रों में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल (kerala), आंध्र प्रदेश, साथ ही अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप शामिल हैं। तेज बारिश के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में पहले से ही जलभराव की स्थिति बन चुकी है।
बर्फबारी से बढ़ेगी हिमाचल-उत्तराखंड में ठंड-
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली (Manali weather) के आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे मनाली का न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शीतलहर के कारण पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना जताई है।
Delhi में छाएगा कोहरा और बादल-
राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ होगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
राजस्थान में शून्य पहुंचा पारा –
बीते दिन राजस्थान (Rajasthan Weather Updates) के माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। मौसम विभाग ने आज से राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी है। मैदानी इलाकों में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
UP-Bihar में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरने की संभावना है। कानपुर, लखनऊ (lucknow), प्रयागराज, बाराबंकी और इटावा समेत आस-पास के जिलों में शीतलहर के चलते ठंड अचानक बढ़ सकती है।
बिहार (Bihar ka muasam) के पटना और उसके आस-पास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, क्षेत्र में चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का सुखद अहसास हो सकता है।
First published on: November 19, 2025 02:11 PM