Weather Update : 48 घंटे में बदलेगा मौसम, जानिये अगले 7 दिन कैसा रहेगा वेदर
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में धुंध छाने लगी है तेजी से तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस समय कई जगहों पर बारिश भी देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं अगले सात दिनों तक मौसम कैसा रहेगा।
HBN News Tv – (Weather Update)। देश के ज्यादातर राज्यों में अब जोरदार ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों में यूपी और बिहार के राज्यों में दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार (Bihar Ka Mausam) की ठंडी हवा के प्रवाह को रोक रहा है।
इसी वजह से यहां उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा कम पहुंच पा रही है और कई जगहों पर पुरवैया चल रही है। राजस्थान और पश्चिमी यूपी में तेज हवांए चल रही है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन बिहार में तापमान (Bihar Temperature) अभी सामान्य है। रात के तापमान में इजाफा होने से सर्दी कम हुई है।
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का असर 29 नवंबर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान हवा का रुख लगातार बदलता रहेगा। मौसम विभाग (kal ka Mausam) के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते से पहले तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। IMD पटना का कहना है कि अगले 48 घंटों में रात का तापमान 1–2 डिग्री तक कम हो सकता है, लेकिन दिन के तापमान में अगले सात दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
तापमान में कितना हुआ बदलाव –
रविवार को बिहार में दिन का तापमान (Bihar Temperature) 25.6 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। शनिवार को सबसे ठंडी रात किशनगंज में दर्ज हुई, जहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था। पूरे राज्य में रात का तापमान 12.3 से 19.7 डिग्री के बीच रहा। गया और पूर्णिया में सबसे कम विजिबिलिटी सिर्फ 600 मीटर रही।
चक्रवाती तूफान के साथ होगी बारिश –
23 नवंबर को मलक्का स्ट्रेट और दक्षिण अंडमान सागर के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अभी भी एक्टिव है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास एक डिप्रेशन बन सकता है। इसके बाद अगले 48 घंटों में इसके और मजबूत होकर दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
First published on: November 23, 2025 10:36 PM