खेती बाड़ी

Weather Update : राजस्थान के इन जिलों में घने कोहरे के चलते कम होगी विजिबिलिटी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : राजस्थान में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Weather Update ) में आगामी समय में घना कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी बेहद कम रहने वाली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान में मौसम कैसा बना रहने वाला है।

HBN News TV-(Weather Update)अब दिसंबर माह खत्म होने को है। ऐसे में सर्दी का असर अब बढ़ने लगा है। अब दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया है। राजस्थान (Weather Update In Rajasthan) के कई इलाकों में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। अब हाल ही में राजस्थान के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

अब बढ़ेगी प्रदेश में ठंड

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) के कई हिस्सों में आज 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने वाला है, जसके चलते 21-22 दिसंबर को बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान ऐसा ही बना रह सकता है। इसके बाद भी 2 से 3 डिग्री तापमान गिर सकता है। यानी की कल 23 दिसंबर से ठंड में ओर इजाफा हो सकता है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग (IMD Fog Alert) का कहना है कि बीते 24 घंटे में उत्तरी सर्द हवा के प्रभाव से आज प्रदेश के पूर्वी जिलों में घने कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अलवर, बहरोड़ और भिवाड़ी में घना कोहरा छाया रहा और विजिबलिटी 50 मीटर तक रही। इसके साथ ही जयपुर (jaipur Ka mausam), भरतपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, सीकर सहित कई पूर्वोत्तर जिलों में भी घना कोहरा देखा गया है।

बीते दिनों इतना गिरा पारा

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का इजाफा हुआ है और दिन के तापमान में 7 डिग्री तक की बढ़ौतरी रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री तक आ गया है और फलोदी में रात का पारा 19.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। बीते दिनों लगभग 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा है।

First published on: December 22, 2025 07:51 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading