खेती बाड़ी

Weather Update : राजस्थान में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 29 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : राजस्थान में अति भारी बारिश होने वाली है। पिछले एक दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मानसून (Monsoon Update) फिर से सक्रिय हो गया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईये जानते हैं राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम -

HBN News Tv – (Weather Update)। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है और पिछले कई दिनों से गरज चमक के साथ अति भारी बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

 

29 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम –

 

मौसम विभाग की पूर्वानुमान (Kal Ka Mausam) के अनुसार, 29 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने 23 अगस्त को बाड़मेर और जोधपुर में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया था इस दिन जोरदार बारिश देखने को मिली। वहीं 24 अगस्त को राजसमंद, उदयपुर, बाड़मेर और पाली जिले में भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार 21 अगस्त को कोटा, उदयपुर के हिस्सों में अलग अलग जगहों पर मेघ गर्जन के साथ अति भारी होने की संभावना जताई है। वहीं, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में जबरदस्त बारिश होगी। पश्चिम राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather) की बात करें तो यहां भी मूसलाधार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, लेकिन बारिश होने के बावजूद भी तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। बीते दिन की बात की जाए तो सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

22 से 29 अगस्त को यहां होगी भारी बारिश –

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अलग अलग भागों में मौसम विभाग ने 22 से 29 अगस्त के दौरान 8 दिन गरज चमक के साथ मसूालधार बारिश होने का की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भी बाड़मेर और जोधपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। वहीं 24 अगस्त को राजसमंद, उदयपुर, बाड़मेर और पाली जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर देखने को मिला।

 

आज यहां होगी मूसलाधार बारिश –

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आज यानी 25 अगस्त को बाड़मेर में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना जताई है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेती-बाड़ी को फायदा मिलेगा। वहीं निचले इलाकों में जलभराव के चलते लोगों की परेशानियों बढ़ सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

First published on: August 25, 2025 02:17 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading