Weather Update : इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया शीतलहर का अलर्ट
Weather Update : उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है और पहाड़ों की बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों पर साफ दिख रहा है. यूपी के 20 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में लगातार गिरावट और सुबह-शाम घने कोहरे के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आप भी चेक कर लें कि आने वाले दिनों में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
HBN News TV – (Weather Update)। उत्तराखंड और हिमालय में बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. यूपी के कई जिलों में अब ठंड का सितम महसूस किया जा रहा है. शनिवार को कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग (IMD Alert Cold Wave) ने रविवार को यूपी के 20 जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. पिछली रात इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी और अमेठी में शीत लहर का सबसे अधिक असर देखा गया.
IMD ने जताई ये संभावना-
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, यूपी के 20 जिलों में आज न्यूनतम तापमान गिरेगा, जिसका कारण पहाड़ों पर बर्फबारी है. सुबह के समय कई जिलों में कोहरा और शीत लहर का असर रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से ठिठुरन कम हो जाएगी।
इन जिलों में शीतलहर की संभावना-
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा (Up Ka Mausam), फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच।
Lucknow के मौसम पर एक नजर-
राजधानी लखनऊ (Lucknow Mausam) में शनिवार सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा, हालांकि धूप निकलते ही इसका असर कम हो गया. सुबह-शाम 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने रविवार को भी हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया है।
बीते 24 घंटे में कानपुर सबसे ठंडा-
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, शनिवार को उत्तर प्रदेश का कानपुर नगर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके विपरीत, कानपुर देहात जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।
एक्सपर्ट क्या बोले-
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, 17 नवंबर से हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में गिरावट रुकने की संभावना है। इससे शीत लहर से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, अभी भी कई जिलों में सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाया रहेगा।
यूपी के बीते 24 घंटे में सर्वाधिक AQI वाले शहर-
ग्रेटर नोएडा – 418
नोएडा – 397
गाजियाबाद – 392
मेरठ – 369
बागपत – 356
बुलंदशहर – 334
लखनऊ – 277
लखनऊ के विभिन्न स्टेशनों का AQI –
भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी 152, गोमती नगर लखनऊ 170, केंद्रीय विद्यालय 211, कुकरैल पिकनिक स्पॉट 142, लालबाग लखनऊ 242, तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया 177।
First published on: November 16, 2025 01:04 PM