खेती बाड़ी

Weather Update : देश के इन राज्यों में अगले 10 दिन तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Weather Update : देशभर के राज्यों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसून एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

HBN News Tv – (Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आसमान में काले बादले छाए हुए हैं और हल्की फुहारें गिर रही है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा।

 

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। यूपी, पंजाब, हरियाणा (Haryana Punjab Mausam) और राजस्थान में आज गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

अगले 10 दिनों तक होगी बारिश –

 

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली एनसीआर के मौसम (Delhi NCR Ka Mausam) में फिर से बड़ा बदलाव आया है। जहां पहले अगस्त के अंत तक मानसून की विदाई की संभावना जताई जा रही थी, वहीं, अब मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि सितंबर महीने की शुरूआत से ही बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है। सितंबर के पहले 10 दिनों में रूक रूककर बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

 

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

 

उत्तर प्रदेश और बिहार (UP Bihar Ka Mausam) में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगस्त के आखिर में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो चुका है। दोनों ही राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग (Weather Update) ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। खराब मौसम के चलते विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में अति भारी बारिश होने से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

 

आज इन राज्यों में होगी अति भारी बारिश –

 

मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त को उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और कई पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

खासतौर पर छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश, केरल (Kerala Mausam), तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय और अंदरूनी हिस्सों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है और मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

इन इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट –

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में आज यानी 28 अगस्त को गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश के आसार जताए हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होगी।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बहुत तेज बारिश होगी, जबकि बाकी इलकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है।

First published on: August 28, 2025 11:03 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading