खेती बाड़ी

Weather Update : धुंध और कोहरे का होगा डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, दिसंबर महीने के 15 दिन बीत चुके हैं और अब ठंड भी अपने तेवर दिखाने लगी है। ऐसे में इन दिनों ट्राई सिटी में ठंड काफी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार कल कई क्षत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, बीते कुछ दिनों से देश के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह-शाम को कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी दो दिनों तक ट्राईसिटी में कैसा रहने वाला है।

HBN News TV – (Weather Update)। मौसम विभाग के अनुसार कल व परसों यानी 14 व 15 दिसंबर को ट्राई सिटी में कोहरा देखने को मिल सकता है। विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, आज यहां अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धीरे-धीरे ट्राई सिटी में ठंड अपने पैर पसारने शुरू कर चुकी है।

इस बीच मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि आगामी दिनों में सुबह व शाम के समय कोहरे की चादर छा सकती है। ऐसे में रात के समय वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

अगर आज के मौसम की बात करें तो ट्राई सिटी में सुबह हल्की धूप रही। हालांकि इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे हैं। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के मुताबिक आज 13 दिसंबर को यहां अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। वहीं, लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। विभाग का मानना है कि तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है की बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आगामी समय में ठंड के चलते खांसी बुखार और जुकाम जैसी समस्याएं लोगों में देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में सुबह ज्यादा जल्दी घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

वहीं, डॉक्टरों का यह भी कहना है कि वर्तमान में जो मौसम बना हुआ है उसमें बच्चों और बुजुर्गों को विशेषकर गर्म कपड़े पहन कर रखने चाहिए और ठंडी हवा में निकलने से बचना चाहिए। हालांकि धूप निकलने पर बुजुर्ग हल्की सैर जरुर कर सकते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलेगी।

 

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दूसरी ओर वाहन चालकों को भी धुंध और कोहरे के बीच धीमी गति से वाहन चलाने चाहिए और फोग लाइट का भी इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, सड़के कि किनारों पर वाहन चलाने से बचना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले वेदर अपडेट अवश्यक चेक कर लें।

First published on: December 13, 2025 09:35 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading