खेती बाड़ी

Weather Update : इन राज्यों में बढ़ा ठंड का सिलसिला, पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव

Weather Forecast : देशभर में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर अब ठंड का सिलसिला (Weather Update Today) जल्द ही बढ़ने वाला है। इसके अलावा तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम को लेकर जारी अपडेट।

HBN News TV-(Weather Today) पिछले काफी समय से देशभर में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हवा में नमी का स्तर बढ़ने वाला है। इसके साथ साथ ठंड का रौद्र (Aaj Ka Mausam) रूप भी दिख रहा है। दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी ठंड बढ़ने वाली है। खबर में जानिये आज दिल्ली समेत देश के बाकी राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

यूपी समेत बाकी राज्यों में जारी ठंड का रौद्र रूप-

यूपी, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड (UP Weather Forecast) का रौद्र रूप देखा जा रहा है। इसके साथ साथ अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर–लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस अवधि के दौरान 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से दृश्यता कम हो रही है।

मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी-

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक, हालांकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा (Orrisa ka mausam) के कई हिस्सों में अलग-अलग तिथियों तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है ।

मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा-

मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में 23 दिसंबर तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में अलग-अलग तिथियों तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) और झारखंड में 22 दिसंबर को, जबकि पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22–23 दिसंबर के दौरान ठंड और शीतलहर की स्थिति बनती नजर आ रही है।

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

दिल्ली-एनसीआर में 21 से 24 दिसंबर के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं। इसके साथ साथ सुबह कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। बर्फीली हवाएं कल से पहुंचेंगी दिल्ली (Delhi ka mausam) पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के साथ मंगलवार व बुधवार को बर्फीली हवाए राजधानी पहुंचने लग गई है। हवाओं की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने वाली है। इसके अलावा कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने वाली है। बर्फीली हवाओं की वजह से हवाएं (Delhi Weather Update) ठंडी रहने वाली है।

बिहार में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ-

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने गया, नालंदा समस्तीपुर, मधुबनी, पटना समेत प्रदेश के 18 जिलों में अनेक स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान शीत दिवस (Bihar Weather Forecast) को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में पछुआ हवा चलने और कोहरे रहने के वजह से शीत दिवस की स्थिति बनती नजर आ रही है।

उत्तराखंड में छाएगा कोहरा-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों तक कोहरा, धुंध और शीत दिवस के बाद रविवार को हल्की राहत मिलने की संभावना है। देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय हल्की धूप खिली रहने की संभावना (Uttarakhand Weather) लगाई जा रही है। हालांकि ठंड भी बरकरार रह रही है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में मौसम में फिर से बदलाव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों (Uttarakhand Ka Mausam) में बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

First published on: December 22, 2025 04:22 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading