खेती बाड़ी

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ाएगी परेशानी, इन राज्यों में भी बढ़ेगी ठंड

Weather Forecast : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से लोगों को मुश्किलें बढ़ रही है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

HBN News TV-(Today Weather Forecast) मौसम का हाल अब पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब आने वाले समय से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। इसके साथ साथ बर्फबारी (aaj ka mausam) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है। खबर में जानिये मौसम का हाल।

इन राज्यों में ठंड ने दी दस्तक-

देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड 14 दिसंबर (UP Weather Forecast) तक जारी रहने वाला है। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में शीतलहर के हालात बन रहे हैं। इसके साथ साथ कई जगहों पर तापमान 5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया जा सकता है।

पंजाब के तापमान में आई गिरावट-

इसके अलावा पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। जोकि मैदानों में सबसे कम दर्ज किया गया है। 12 दिसंबर को यूपी में बहुत घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसके साथ साथ दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, (Punjab weather Update) हरियाणा, असम, मेघालय, हिमाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12–16 दिसंबर के बीच घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 

पहाड़ों में बारिश–बर्फबारी का अलर्ट-

13–17 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल (Himachal Pradesh Ka Mausam) और उत्तराखंड में हल्की बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ साथ 13 तारीख से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है।

दिल्ली का ऐसा रहेगा मौसम-

राजधानी दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर मौसम (Delhi weather today) में साफतौर से बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर कभी ठंडक बढ़ जाती है तो कभी मौसम गर्म हो रहा है। गुरुवा को इस दिसंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 14 दिसंबर (Delhi weather) को राज्य में हल्के बादल छाए रहने वाले हैं। वहीं सुबह कोहरा और रात में धुंध छाई रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

यूपी में छाया घना कोहरा-

उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद (UP Ka Mausam) लगाई गई है। यहां पर आने वाले दिनों में लगातार ठंड में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। 12 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं पूर्वी यूपी (UP Weather Forecast) के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 13, 14 और 15 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है।

 

बिहार में हुआ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव-

पश्चिमी विक्षोभ और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में सुबह के समय लोगों ने भीषण ठंड का अहसास होने वाला है। इसके साथ साथ कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस (Bihar ka mausam) तक दर्ज किया गया है। वहीं ठंड के साथ-साथ पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, रोहतास और भागलपुर समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहने वाला है। रहा। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश का मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है।

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तराखंड में होगी बर्फबारी-

मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों (Uttarakhand Weather Today) में मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 14 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है।

First published on: December 12, 2025 11:57 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading