Weather Update : दिल्ली, राजस्थान, यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
Weather Update : उत्तर भारत में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली और यूपी में तापमान तेजी से गिर रहा है, वहीं कश्मीर और हिमाचल में तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के कई जिलों (Rajasthan Rain Alert) में आज मौसम करवट ले सकता है जिसके चलते यहां के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है-
HBN News TV- (Weather Update)। उत्तर भारत में सर्दी तेजी से बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान लुढ़ककर एक अंक में पहुंच गया है। उधर दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ के चलते कई राज्यों में भारी बारिश (IMD Rain Alert) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Delhi-NCR में छाएगा कोहरा –
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक आज सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस (Himachal Minus Temperature) में चला गया है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। वहीं गंगा के मैदानी इलाकों-जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा-में भी तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।
दक्षिण भारत में तगड़ी बारिश का अलर्ट-
तमिलनाडु, केरल (Kerala Mausam) और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘सेन्यार’ के प्रभाव से भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं (100 किमी/घंटा तक की रफ्तार) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 से अलगे तीन दिन इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान (Rajasthan Mausam) के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने और दिन में धूप खिलने की संभावना है। जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर (ajmer ka mausam) में आज बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है। रात के समय ठंड और बढ़ेगी, जबकि न्यूनतम तापमान 8–10°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम-
आज मुख्यतः पंजाब (Punjab Weather update) में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C के आसपास रहने का अनुमान है। हरियाणा (Haryana Weather update) में दिन का मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। सुबह और रात में धुंध या हल्का कुहासा संभव है। अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 7°C के आसपास रहने की संभावना है।
हिमाचल में न्यूनतम तापमान 0°C पहुंचा –
हिमाचल प्रदेश में मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है और दिन के समय धूप भी खिली रहेगी। पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी, जहां न्यूनतम तापमान 0°C के आसपास या इससे नीचे गिर सकता है। शिमला जैसे शहरों में अधिकतम तापमान लगभग 13°C रहने की संभावना है।
First published on: November 28, 2025 02:25 PM